10000 वोटो से जीत दर्ज कराएगी बीजेपी, जुगेंद्र सिंह
उत्तराखंड भगवानपुर विधानसभा में कांग्रेस का इतिहास तोड़कर बीजेपी को जीताकर इतिहास बनाएंगे
भगवानपुर में भाजपा नेता नीटू कुमार मंडावर की मजबूत दावेदारी, बोले- मैं हर जाति धर्म के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी वर्गों के लिए काम करता हूं और हर समय उनके लिए रात दिन खड़ा हूं मौका मिला तो पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव*
* उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भगवानपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अंदर टिकट की दावेदारी को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने अपने भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीटू मंडावर के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखते हुए पार्टी हाईकमान से उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की माँग की है।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहाराटीवी रुड़की उत्तराखंड
जुगेंद्र सिंह ने कहा कि हम पिछले प्रत्याशियों की तरह पूछ बनाकर चुनाव नहीं लड़ेंगे पार्टी संगठन और भगवानपुर विधानसभा की जनता का विश्वास जीतकर इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर उत्तराखंड में इतिहास बनाएगी
नीटू कुमार मंडावर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा हाईकमान नीटू कुमार मंडावर को भगवानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाता है तो वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजपाल को 22000 मत मिले थे दूसरी बार मास्टर सत्यपाल को 20000 मत मिले थे सुबोध राकेश 41000 वोट लेकर जीत के करीब पहुंचे थे लेकिन हार गए मास्टर सतपाल दोबारा इसी सीट से चुनाव लड़े 20000 से घटकर 12000 पर लटक कर रह गए जो पूर्व प्रत्याशी जोगिंदर को अध्यापवा बेचने वाला बता रहे हैं वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें की उन्होंने 20000 से पार्टी को 12000 पर लटका दिया और पार्टी की फजियत भी कराई जुगेंद्र सिंह ने कहा कि टिकट मांगने का अधिकार सभी का है कौन क्या करता है इससे इसका कोई मतलब नहीं पार्टी का वफादार सिपाही और कार्यकर्ता कौन है यह पार्टी और संगठन तय करता है
उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए। चुनाव के दौरान व्यक्तिगत मतभेदों को किनारे रखकर संगठन और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत लगानी होगी। उनका कहना है कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं नीटू मंडावर शिक्षित ग्रेजुएट और जोगेंद्र सिंह ग्रेजुएट LLB शिक्षित है
गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता नीटू कुमार मंडावर पहले ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भगवानपुर सीट से अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से पार्टी संगठन के साथ जुड़कर जनता के बीच काम कर रहे हैं। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह 10 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सीट भाजपा की झोली में डालने का प्रयास करेंगे।
जुगेंद्र सिंह द्वारा नीटू कुमार मंडावर के समर्थन में खुलकर पैरवी किए जाने के बाद भगवानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब पार्टी हाईकमान के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि आगामी चुनाव में भगवानपुर से किसे प्रत्याशी बनाया जाता है।
