Sahara Live News
पीडब्ल्यूडी इंजीनियर व उनकी टीम के साथ मारपीट
आई
अस्सिटेंट इंजीनियर CL भारती का कहना है कि उन्होंने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट और कुछ अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से विभाग के कर्मचारी अधिकारी बेहद नाराज है अगर आरोपि के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़े धरने का आयोजन किया जाएगा जिसमें इंजीनियर महासंघ भी शामिल होगा.
ईश्वरचंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड[+] Show More

आई
अस्सिटेंट इंजीनियर CL भारती का कहना है कि उन्होंने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट और कुछ अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से विभाग के कर्मचारी अधिकारी बेहद नाराज है अगर आरोपि के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़े धरने का आयोजन किया जाएगा जिसमें इंजीनियर महासंघ भी शामिल होगा.
ईश्वरचंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड[+] Show More

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड[+] Show More

सावन के पावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु विशाल भोजन प्रसाद एवं लीची ड्रिंक तथा कदली फल केला वितरण
रुड़की/झबरेड़ा। सावन के पावन एवं पुण्यदायी माह में ...भगवान शिव के अनन्य भक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति, प्रज्ञा हॉस्पिटल, संजीवनी शिक्षा पीठ, तुलसी हॉस्पिटल, रुड़की तथा डॉ. बबीता चोपड़ा के संयुक्त सौजन्य से मंगलौर चौराहे पर विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा शिविर में हजारों श्रद्धालु कांवड़ियों को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद एवं ताज़ा लीची ड्रिंक तथा केला वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देना था।
इस अवसर पर डॉ. वंदना डॉ (mbbs md ), डॉ अर्पित त्रिपाठी एमबीबीएस एमएस स्वामी तुलसी हॉस्पिटल, रुड़की, डॉ. अलका त्रिपाठी, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ. बबीता चोपड़ा, प्रीतम शर्मा, अनुज, अंकित, ममता, एलन पीटर, गमन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं शिवभक्तों की सेवा की। डॉ. वंदना त्रिपाठी के चाचा एवं चाची ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
आयोजन के दौरान डॉ. अलका त्रिपाठी का समर्पण, सेवा-भाव एवं सक्रिय योगदान विशेष रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
संजीवनी शिक्षा पीठ की ओर से डॉ. दिनेश त्रिपाठी, राकेश तथा संजीवनी परिवार, प्रज्ञा परिवार एवं तुलसी परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. आनंद भारद्वाज डॉ दिव्यांश त्रिपाठी सहित अन्य शुभचिंतक वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े, शिवभक्तों के दर्शन किए तथा इस पुण्य सेवा के साक्षी बनकर स्वयं को धन्य अनुभव किया।
आयोजकों ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि सावन के इस पवित्र माह में प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा अवश्य करें। सेवा, सहयोग और मानवता ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।
कार्यक्रम का समापन भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।
ईश्वरचंद्र संवाददाता सहारा टीवी उत्तराखंड[+] Show More

पूर्व सरपंच विनोद सहारण धोतड
गणेश मोहन संदीप रामपाल मुकेश राहुल
कुलदीप
अश्विनी
शीशपाल
छोटु राम
मदन
रोबिन
मोहन
सतीश
कमल
33 वीं कांवड़ हरिद्वार से धोतड बाबा अमरनाथ डेरा में पहुंचेगी
गांव की सुख शांति समृद्धि और आपसी भाईचारे हेतु व युवा पीढ़ी नशे से दूर रहें व धार्मिक सामाजिक आस्था स्थापित हो इसलिए कांवड़ यात्रा शुरू की पूर्व सरपंच विनोद सहारण ने बताया कि कांवड़ियों के साथ साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड[+] Show More

संवेदना मानव कल्याण ट्रस्ट (रजि.) के सौजन्य से गंग नहर रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड मे शिव भक्तो के लिए जल पान आदि की व्यवस्था की l इस अवसर पर अध्यक्ष विकास पुंडीर, कोर टीम दीपक त्यागी व महेन्द्
ईश्वर चंद
सहारा टीवी हरिद्वार उत्तराखंड[+] Show More

भगवानपुर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों ...की सेवा के उद्देश्य से भगवानपुर तहसील के पास बाईपास पर बाबा मुकंदनाथ जी के चौथे नि:शुल्क विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शिवभक्तों को प्रेमपूर्वक पपड़ी चाट सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में पूरी टीम श्रद्धाभाव से कांवड़ियों की सेवा में जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा भोलेनाथ की इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। शिवभक्तों ने भंडारे की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
इस मौके बाबूराम ग्राम नैनखेड़ी, अंकित कुमार , डॉ नीतू सिंह कर्णवाल, विपिन कुमार मैनेजर,मनोज जैन, प्रिंस प्रजापति,देव प्रजापति,सोनू कुमार,इशू जैन,संदीप कुमार,सोनू,लकी,यश,अभिव कर्णवाल, उदित कर्णवाल आदि उपस्थित रहे ।
ईश्वर चन्द
सहारा टीवी हरिद्वार उत्तराखंड[+] Show More

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी की खास रिपोर्ट[+] Show More

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी की खास रिपोर्ट.[+] Show More

*आरिफ नियाज़ी*
रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ...रुड़की के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए क्षेत्र की जनता और युवाओं को बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जहाँ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, वहीं रुड़की वासियों को एक आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात भी मिली।
रुड़की पहुँचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले स्थानीय भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और उनके जनकल्याणकारी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के 'युवा संवाद' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि युवा ही देश और राज्य का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सरकार की युवा-अनुकूल नीतियों पर भी चर्चा की।
दौरे के मुख्य पड़ाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने यहाँ रिबन काटकर व्यायामशाला (जिम) और आधुनिक बैडमिंटन ग्राउंड का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा HRDA के तमाम उच्च अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की "हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए इस बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का सबसे अधिक लाभ रुड़की वासियों और विशेषकर यहाँ के युवाओं को मिलेगा। यह कॉम्प्लेक्स युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।"
कार्यक्रम में एच आर डी ए की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका, प्राधिकरण सचिव प्रत्युश सिंह, सहायक अभियंता टी एस पंवार, राजन सिंह, जे ई प्रभात सिंह, जे ई रिया सैनी, जे ई पंकज के अलावा सभी राज्य मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ईश्वर चंद्र संवाददात सहारा टीवी[+] Show More

लोकेशन - UP महराजगंज
स्लग - यमराज को दी चुनौती, 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ा शराबी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा -
एंकर ...- महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के बिजली पोल पर चढ़ गया। युवक पोल पर चढ़कर तार के उपर ही लेट गया और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।
घटना को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने एहतियातन संबंधित फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल और ग्रामीणों की सिफारिश के बाद युवक पोल से नीचे उतरने को तैयार हुआ।
युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि युवक के इस कृत्य से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और उसी हालत में बिजली के पोल पर चढ़ गया था। गनीमत रही कि बिजली उस समय नही थी, और समय रहते बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर वापरल कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।[+] Show More

समारोह में सैकड़ों दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और हेलमेट वितरित किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों तथा कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदीप बत्रा ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों, गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बत्रा ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।[+] Show More

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड[+] Show More
World News
National news
State news
-
गणतंत्र दिवस हमारे लिए गौरव का दिन प्रशांत सेमवाल सहायक अभियंता
*हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह सवेरे से ही प्राधिकरण के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय पहुंचने लगे, जहां ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ।
इस अवसर पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि आज हम उन सभी महान पुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
वहीं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी डी.एस. रावत ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और उसी संविधान के अंतर्गत आज सभी सरकारी संस्थाएं एवं एजेंसियां अपने कार्यों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान और उसकी मर्यादाओं के पालन पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
Uttarakhand Special
-
गणतंत्र दिवस हमारे लिए गौरव का दिन प्रशांत सेमवाल सहायक अभियंता
*हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह सवेरे से ही प्राधिकरण के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय पहुंचने लगे, जहां ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ।
इस अवसर पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि आज हम उन सभी महान पुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
वहीं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी डी.एस. रावत ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और उसी संविधान के अंतर्गत आज सभी सरकारी संस्थाएं एवं एजेंसियां अपने कार्यों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान और उसकी मर्यादाओं के पालन पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
Recent news
गणतंत्र दिवस हमारे लिए गौरव का दिन प्रशांत सेमवाल सहायक अभियंता
*हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के...
गणतंत्र दिवस हमारे लिए गौरव का दिन,,ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम प्रधानाचार्य
दिनांक 26-1- 2026 को रुड़की शहर के मोंटफोर्ट स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में शुरू हुआ...
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ,पंकज शाह, सचिव
रुड़की नवीन मंडी रामपुर की तरफ से सभी देश प्रदेश वासियों को व्यापारियों को और ग्राहकों को समस्त मंडी स्टाफ की तरफ से गणतंत्र दिवस...
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं डॉक्टर यशपाल अग्रवालMD अग्रवाल मेडिकल सेंटर लक्सर
अग्रवाल मेडिकल सेंटर किस तरफ से सभी देश प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हरा भरा उत्तराखंड सुंदर उत्तराखंड प्रकृति को बचाए रखने...
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,,किरण चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार
जिला पंचायत हरिद्वार की तरफ से सभी देश प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी हरा भरा...




