Sahara Live News

सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, निदेशक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. अजय चौरसिया, वैज्ञानिक ‘जी’ एवं अध्यक्ष, आयोजन समिति, सीबीआरआई, रुड़की ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया। उन्होंने सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएसआईआर की वैज्ञानिक उपलब्धियों, अनुसंधान एवं विकास में इसके योगदान तथा राष्ट्र के वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात प्रो. आर. प्रदीप कुमार, निदेशक, सीबीआरआई ने अपने संबोधन में सीएसआईआर की स्थापना, देश के वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा विभिन्न क्षेत्रों में इसकी प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सीएसआईआर ने अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ने तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके उपरांत उन्होंने सीबीआरआई की अनुसंधान गतिविधियों, विभिन्न अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) समूहों तथा उनके द्वारा भवन निर्माण विज्ञान, संरचनात्मक सुरक्षा, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और सतत निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वसुंधरा ताल में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की पूर्व चेतावनी प्रणाली (GLOF-EWS) की सफल स्थापना, स्मार्ट विलेज पहल तथा अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान एवं तकनीकी विकास को रेखांकित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक के क्षेत्र में सीबीआरआई के अनुसंधान एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार के DEE विभाग और सीबीआरआई के बीच हुए समझौते के माध्यम से गंटूर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) के अंतर्गत 177 आवासों के निर्माण हेतु 3डी प्रिंटिंग तकनीक के उपयोग तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। यह पहल सुरक्षित, टिकाऊ, किफायती, तीव्र, मजबूत एवं सौंदर्यपरक भवन निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-सीबीआरआई का निरंतर प्रयास अत्याधुनिक अनुसंधान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से सुरक्षित, टिकाऊ और आपदा-प्रतिरोधी भवनों एवं अवसंरचना के विकास में योगदान देना है।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भवन निर्माण क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा सतत निर्माण सामग्री के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने “Sustainable CO₂ Capture in Safer Home Building Materials” विषय पर प्रस्तुति देते हुए बताया कि भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का जीवन चक्र आकलन (Life Cycle Assessment–LCA) कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरणीय प्रभावों को समझने तथा कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कच्चे माल के निष्कर्षण से लेकर सामग्री के निर्माण, परिवहन, भवन में उपयोग तथा उसके जीवनकाल के अंत तक विभिन्न चरणों में होने वाले कार्बन उत्सर्जन का आकलन करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को अवशोषित करने में सक्षम निर्माण सामग्री के विकास एवं उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ भवनों के निर्माण के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान को व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने तथा भवन निर्माण क्षेत्र में सतत तकनीकों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर एवं सीएसआईआर-सीबीआरआई जैसे अनुसंधान संस्थान नवीन निर्माण सामग्री, ऊर्जा दक्ष भवनों और पर्यावरण अनुकूल निर्माण तकनीकों के विकास के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा देश में सतत अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

समारोह के दौरान संस्थान के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान पत्र, छात्रवृत्तियों एवं पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सीएसआईआर-सीबीआरआई द्वारा विकसित तीन तकनीकों का प्रौद्योगिकी हस्तांतरण रहा। इनमें ग्रेनाइट अपशिष्ट से उच्च-शक्ति वाले वोलराइज्ड पेवर ब्लॉक का निर्माण करने की तकनीक को एर. राजेश कुमार एवं श्री शहनवाज खान द्वारा M/s Anjalee Rocks Eco Crush Private Limited, आंध्र प्रदेश को हस्तांतरित किया गया। इसी क्रम में, निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट पर आधारित हल्के वजन वाले सेलुलर भवन उत्पादों की तकनीक को प्रो. एस. के. सिंह, डॉ. संथा कुमार, डॉ. गोविंद गौरव एवं एर. शिवम सोलंकी द्वारा M/s Prasagati AI Natural Resources Pvt. Ltd., गुरुग्राम को हस्तांतरित किया गया। इसके अतिरिक्त, क्रिस-क्रॉस ब्रिक सेटिंग तकनीक के माध्यम से आंतरिक ईंधन आधारित कम कार्बन फुटप्रिंट वाली पकी हुई मिट्टी की ईंटों के उत्पादन की तकनीक को डॉ. नीरज जैन एवं डॉ. सौमित्र मैती द्वारा M/s Euro Bricks India Pvt. Ltd., रेवाड़ी, हरियाणा को हस्तांतरित किया गया। इन तकनीकों का उद्देश्य अपशिष्ट संसाधनों के प्रभावी उपयोग, सतत निर्माण सामग्री को बढ़ावा देने तथा भवन निर्माण क्षेत्र में पर्यावरणीय प्रभाव और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में योगदान देना है। इसके अतिरिक्त, समारोह के दौरान सतत निर्माण एवं पर्यावरण अनुकूल भवन समाधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। पहले समझौता ज्ञापन का उद्देश्य प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग करते हुए गैर-ऑटोक्लेव प्रक्रिया के माध्यम से सतत एवं हल्के वजन वाले चिनाई ब्लॉकों का विकास और पायलट स्तर पर सत्यापन करना है। यह समझौता M/s TAMA DHANSINRI Private Limited, नई दिल्ली के साथ किया गया, जिसमें सीएसआईआर-सीबीआरआई की ओर से डॉ. राजेश कुमार (प्रधान अन्वेषक), डॉ. मोहम्मद जीशान खान (सह-प्रधान अन्वेषक) तथा डॉ. विनीत कुमार सैनी, प्रमुख, पीएमई, शामिल हैं।

दूसरा समझौता ज्ञापन चीड़ की पत्तियों (पाइन नीडल्स) का उपयोग करके पर्यावरण अनुकूल इंटरलॉकिंग कंपोजिट ईंटों के माध्यम से सतत भवन निर्माण समाधान विकसित करने के लिए M/s Society for Promotion of Entrepreneurship and Resourcefulness (SPEAR), हिमाचल प्रदेश के साथ किया गया। इस परियोजना में सीएसआईआर-सीबीआरआई की ओर से डॉ. राजेश कुमार (प्रधान अन्वेषक), डॉ. सिद्धार्थ सिंह (सह-प्रधान अन्वेषक) तथा डॉ. विनीत कुमार सैनी, प्रमुख, पीएमई, योगदान देंगे। इन समझौता ज्ञापनों के माध्यम से अपशिष्ट आधारित निर्माण सामग्री के विकास, प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सतत एवं पर्यावरण अनुकूल भवन निर्माण तकनीकों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर संस्थान के दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। इनमें वार्षिक रिपोर्ट 2025–26 का हिंदी संस्करण तथा भवनों के पुनर्वास एवं सुदृढ़ीकरण हेतु स्टील डेंटल बैंड तकनीक पर आधारित एक हैंडबुक शामिल हैं। हैंडबुक में इस तकनीक के कार्यान्वयन तथा उत्तराखंड, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में इसके उपयोग से संबंधित जानकारी संकलित की गई है। ये प्रकाशन संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों, वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं तकनीकी योगदान को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने तथा भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।  समारोह के उपलक्ष्य में उसी संध्या एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव की गरिमा और उल्लास को और बढ़ाया जाएगा।

समारोह के अंत में श्री प्रदीप कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सीबीआरआई ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने वैज्ञानिक अनुसंधान, उपलब्धियों के सम्मान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से समाजोपयोगी नवाचारों को बढ़ावा देने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Ishwar Chandra reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand

The post सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस appeared first on Sahara Live News.

युवा शक्ति के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों एवं राष्ट्रहित के कार्याे मे महत्वपूर्ण एवं आवश्यक परिवर्तन सम्भव किया जा सकता है।
रुड़की के प्रतिष्ठित विद्यालय आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, रुड़की में यातायात पुलिस रूड़की द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ, एसआई मुकेश कुमार, एसआई मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप पज्वलित कर किया गया। यातायात पुलिस द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को वाहन चलाने सम्बंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। रिफलेक्टर एवं सीट बेल्ट का प्रयोग भी अवश्य करें, साथ ही ट्रैफिक साईन, ट्रैफिक सिग्नल निर्धारित यातायात नियमां की आॅडियों-विडियों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में दोपहिया ट्रिपल राईडिंग, ओवर स्पीड, गलत प्रकार से ओवरटेक नही करना है। सदैव अपनी लाईन, वैध लाईसेंस एवं वाहन सबन्धी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुरक्षित यात्रा करनी है। सड़क पर चलते समय समस्त यातायात नियमों का पालन हमें दुर्घटना से बचाता है। और सड़क पर चलने वालों को भी सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी परिस्थिति मे वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करे। हम सभी की ये जिम्मेदारी बनती है कि सामाजिक गतिविधियां एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के माध्यम से भारत जैसे बडे़ देश मे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये एवं स्वयं भी इन नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।

प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों एवं राष्ट्रहित के कार्याे मे महत्वपूर्ण एवं आवश्यक परिवर्तन सम्भव किया जा सकता है। स्कूल, काॅलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जनमानस को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाने की अत्यंत आवश्यकता है। जिससे सभी लोग यातायात के नियमांे का पालन करे।

एसआई मुकेश कुमार एवं एसआई मनोज शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वाहन निर्धारित गति सीमा पर चला कर हम अपने साथ-साथ दूसरों की भी जान बचा सकते है। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करके दुर्घटनाओं मंे होने वाली मृत्यु दर को भी कम किया जा सकता है।

समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई समस्त जानकारियों को अत्यन्त उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया एवं समस्त पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, भवन प्रभारी जसवीर पुंडीर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ishwar Chandra reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand

The post युवा शक्ति के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों एवं राष्ट्रहित के कार्याे मे महत्वपूर्ण एवं आवश्यक परिवर्तन सम्भव किया जा सकता है। appeared first on Sahara Live News.

विभाग के लिए आज भी समर्पित हूं अनिल कुमार सुनील
*रुड़की चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील को विभाग  के सेवानिवृत्त कर्मचारीयों ने दी भावभीनी विदाई*

​रुड़की। चकबंदी विभाग रुड़की में वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देने के बाद चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील के सेवानिवृत्त कर्मचारीयों द्वारा  एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएँ पहनाकर  और  उपहार देकर विदाई दी। इस दौरान अनिल कुमार सुनील ने कहा कि सेवानिवृत्त लोग भी उनके परिवार का हिस्सा हैं जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएंगे उन्होंने आज कि इस पार्टी को यादगार और बेहद सराहनीय पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि रुड़की मे बिताया समय हमेशा यादगार रहेगा यहां के सभी कर्मचारी और अधिकारी हमेशा उन्हें याद रहेंगे।

​समारोह को संबोधित करते हुए चकबंदी लेखपाल  संघ  के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार  ने  अनिल कुमार सुनील के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ सभी कार्यों को अंजाम दिया है।। उन्होंने  कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया है। इतना ही नहीं जनहित और चकबंदी से जुड़े जटिल मामलों को सुलझाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम  मे सेवानिवृत्ति के बाद उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।​विदाई के इस भावुक क्षण पर  पूर्व बंदोबस्त अधिकारी गोरखनाथ, देवेन्द्र चौधरी, अक्षय कुमार, निर्मल जैन, अनील सिंगल, परमोद कुमार, मुकेश जैन, शहजाद फारूकी , चमन कुमार, नरेश कुमार, अरविंद गुप्ता,और पवन कुमार आदि कार्यक्रम मे मौजूद लगभग 45 सेवानिवृत्त लोगों ने अनिल सुनील और उनके भाई सुशील परिवार का ज़ोरदार स्वागत किया।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी पर रुड़की उत्तराखंड

The post विभाग के लिए आज भी समर्पित हूं अनिल कुमार सुनील appeared first on Sahara Live News.

अनिल कुमार सुनील कर्मठ इमानदार और व्यक्तित्व के धनी, टीकम सिंह चौहान
*रुड़की चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील को विभाग ने दी भावभीनी विदाई टीकम सिंह चौहान और धर्मेंद् कुमार  हुए भावुक*

​रुड़की। चकबंदी विभाग रुड़की में वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देने के बाद चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील के सेवानिवृत्त  होने पर विभाग की ओर से एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएँ पहनाकर  और  उपहार देकर विदाई दी।

विदाई अभिनन्दन-पत्र

स्वनामधन्य श्री अनिल कुमार सुनिल, चकबन्दी अधिकारी का राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर हम चकबन्दी विभाग की हरिद्वार इकाई की ओर से हार्दिक अभिनन्दन करते है।

श्री अनिल कुमार सुनिल जी ने चकबन्दी विभाग के माध्यम से अपने जीवन के लगभग 30 वर्ष का समय राजकीय सेवा में व्यतीत किया। आपके द्वारा उत्तर प्रदेश में सेवा में बहुमूल्य काल भी जीया गया और वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में तेजी से बदलते परिवेश से भी सुन्दर सांगन्जस्य स्थापित किया गया।

श्री अनिल कुमार सुनिल जी का जन्म 30.09.1966 को मण्डल (गोपेश्वर), जिला चमोली गढ़वाल में हुआ। आपके पिता जी का नाम श्री विद्यानाथ सुनिल व आपकी माता जी का नाम श्रीमती शोभा रानी है। आपकी धर्मपत्नी का नाम श्रीमती वैशाली है। आपके परिवार में दो बहिने आशा व गीता तथा दो भाई श्री राजकिशोर व श्री सुशील, व एक पुत्र आदित्य, एक पुत्री नाही हैं आपकी प्रथम नियुक्ति सहायक चकबन्दी अधिकारी क्षेत्र-लक्सर ( जिला हरिद्वार) में 16.09.1997 में हुई थी। आपने अपने सेवाकाल में जनपद-हरिद्वार के विभिन्न सहायक चकबन्दी अधिकारी क्षेत्रों में अपनी सेवायें दी। इसके उपरान्त से आप जनपद हरिद्वार वर्तमान में चकबन्दी अधिकारी, हरिद्वार स्थान रुन्डकी के पद पर कार्यरत हैं इसके साथ ही आपने राजकीय व्यवस्था के तहत बन्दोबस्त अधिकारी बकबन्दी पद में भी अपनी सेवा का योगदान दिया गया। आप ने अपनी पूर्ण सेवा काल उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में दी है।

माननीय अनिल कुमार सुनिल, जी ने अपने राम्पूर्ण सेवाकाल में केवल एक कुशल एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि एक स्नेहिल अभिभावक, प्रेरणादायक मार्गदर्शक एवं सहृदय के रूप में विशेष स्थान बनाया है। आपका सहज, सरल एवं आत्मीय व्यवहार प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को सदैव अपनेपन का अनुभव कराता रहा। आपने सचैव सभी को समान सम्मान, सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान कर एक आदर्श कार्य संस्कृति का निर्माण किया। आपकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा मानवीय संवेदनशीलता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेगी। आपने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, विवेक एवं सकारात्मक सोच के साथ विभाग को नई दिशा प्रदान की है। आपके संरक्षण में कार्य करना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय रहा है।

आपके द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में चकबन्ची योजना कियान्वयन हेतु चकबन्दी अधिनियम, चकबन्दी नियमावली एवम चकबन्दी के विभिन्न संवगों की सेवा नियमावली का आधारभूत स्वरूप तैयार किया गया। जिससे भविष्य में पर्वतीय क्षेत्रों में चकबन्दी का आगाज सम्भव हो पायेगा। इस ऐतिहासिक कार्य के लिये इन्हे उत्तराखण्ड राज्य में चकबन्दी, विशेष रूप से पर्वतीय चकबन्दी हेतु विशेष योगदान के लिये सदैव याद रखा जायेगा।

इनके द्वारा अपनी तीन दशको की सेवा अवधि में वार्षिक सेवा प्रविष्ठियों में अधिकतम प्रविष्ठियों से कार्य की श्रेणी ‘उत्कृष्ठ’ दर्शित की गयी है जो इनकी कार्य के प्रति समर्पण भावना का पोतक है और इसी अनुरूप इन्हे विभिन्न निर्वाचनो में, कांवड मेला, कुम्भ मेला जैसे विशिष्ट कार्यों में सराहनीय योगदान के लिये सम्मान पत्र तथा ‘विशिष्ट कार्मिक सम्मान से भी सुवासित किया गया है।

सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा का समापन है, आपके स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा की अपेक्षा के साथ चकबन्दी विभाग का समस्त परिवार आपके उज्जवल, स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता है। हमें पूर्ण विशवास है कि आपका स्नेह एवं आर्शीवाद भविष्य में भी हम सभी पर इसी प्रकार बना रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, पारिवारिक सुख-समृद्धि एवं निरन्तर यश प्रदान करें। आपके व्यक्तित्व की गरिमा, सादगी और आत्मीयता सदैव हमारे हृदयों में अमिट स्मृत्ति के रूप में अंकित रहेगी।

सेवानिवृत्ति की इस निर्मम परन्तु निश्चित विदा बेला पर नकबन्दी परिवार आपके अनुकरणीय आदर्शों के लिए आपको शत्-शत् नमन करता है और जीवन के उच्च आदशों के साथ अपने परिवार सहित सुखमय, शांतिमय और दीर्घ जीवन से परिपूर्ण होने की कामना करता है कि आपका आगत जीवन समाज के लिए अनुकरणीय आदर्श के रूप में दृश्यमान हो।

आपके स्नेह एंव सौहार्दपूर्ण व्यवहार के हम आजीवन आभारी रहेगें।

दिनांकः-30 सितम्बर, 2026

धर्मेन्द्र कुमार चकबंदी अधिकारी

एवं

टीकम सिंह चौलन) बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी,

हरिद्वार स्थान रुड़की।

समस्त चकबन्दी अधिकारी, समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी,

समस्त चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपालगण, लिपिक संवर्ग, अनुरेखक संवर्ग, अनुसेवकगण

(समस्त चकबन्दी परिवार, जनपद-हरिद्वार, स्थान रूडकी ईकाई)

​समारोह को संबोधित करते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी टीकम सिंह चौहान ने अनिल कुमार सुनील के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ सभी कार्यों को अंजाम दिया है।। उन्होंने  कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया है। इतना ही नहीं जनहित और चकबंदी से जुड़े जटिल मामलों को सुलझाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम  मे सेवानिवृत्ति के बाद उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।​विदाई के इस भावुक क्षण पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी टीकम सिंह चौहान तथा चकबंदी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके कार्यशैली की जमकर तारीफ की।

​विदाई समारोह में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्य रूप से

संजीव रावत, यज्ञ नारायण दुबे, वीरेंद्र सिंह,रविंद्र मोहन, मुकेश पुण्डीर, धीरज गोसाई, मोहम्मद अजरूद्दीन, कृष्ण पाल, रमेश यादव

​ पेशकार जयराज, महमूद कानूनगो, रविंद्र कुमार,रिया मौर्य, फतेह सिंह राणा, विनोद राणा, बंगाल सिंह, राजीव भारती सहित चकबंदी विभाग के कई अन्य कर्मचारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

The post अनिल कुमार सुनील कर्मठ इमानदार और व्यक्तित्व के धनी, टीकम सिंह चौहान appeared first on Sahara Live News.

खटीमा आबकारी विभाग का गजब काम
आज दिनांक 28.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के  अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी टीम खटीमा द्वारा नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत पक्की खमरिया गाँव में दबिश दी गयी,दबिश के दौरान नाले के किनारे पर चल रही 02 अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 2000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं आसपास तलाशी के दौरान 60 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।  इस कार्यवाही का नेतृत्व सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन सिंह कन्याल  व आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के  द्वारा किया गया जिसमें  खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

https://www.saharalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260928-WA0345.mp4

Ishwar Chand reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand

The post खटीमा आबकारी विभाग का गजब काम appeared first on Sahara Live News.

राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा, किरण चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार
आरोप लगाना ओर भाग जाना

निर्वाचन आयोग की संयुक्त प्रेस विज्ञपि हुआ कि SIR की प्रक्रिया सहमति और नियमों के आधार पर आगे बढ़ी

किरण चौधरी अध्यक्ष जिलापंचायत हरिद्वार

रुड़की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार भारत के निर्वाचन आयोग और देश की चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा आरोप लगाना, फिर उन आरोपों की जिम्मेदारी से बचते हुए आगे बढ़ जाना और लगातार संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना देश के माहौल के लिए उचित नहीं है। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करने का विपक्ष को पूरा अधिकार है, लेकिन राजनीति का उद्देश्य देश में भ्रम और अविश्वास पैदा करना नहीं होना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के तीनों आयुक्तों द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्रि ने SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से जुड़े सभी बिंदुओं पर आपसी सहमति और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य आगे बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए किसी भी तरीके से राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। जनता लोकतंत्र में अपनी समझ और विवेक से निर्णय करती है और केवल आरोप-प्रत्यारोप के आधार पर जनमत को प्रभावित करने के प्रयास सफल नहीं होंगे

किरण चौधरी ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर है। जब बार-बार निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाते हैं, तो यह स्वाभाविक रूप से चिंता का विषय बनता है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने वाले ऐसे लगातार अभियान देश के हित में हैं? क्या ऐसे प्रयासों से अनजाने में देश के बाहर बैठी भारत-विरोधी ताकतों को राजनीतिक रूप से लाभ पहुंचने की स्थिति तो पैदा नहीं हो रही है?

उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर सवालों पर देश के प्रमुख विपक्षी दल और उसके नेता को जिम्मेदारी के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना करने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है। स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष सत्ता पक्ष को बेहतर काम करने के लिए मार्गदर्शन और सुझाव देता है। लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर बिना ठोस आधार के लगातार सवाल उठाना देशहित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के बाद राहुल गांधी द्वारा चलाए गए अभियान और लगाए गए आरोपों पर उन्हें देश की जनता के सामने तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देना चाहिए। यदि उनके आरोप गलत पाए गए हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात पर पुनर्विचार करते हुए खेद व्यक्त करना चाहिए।

किरण चौधरी ने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव तंत्रों में से एक है। इसकी निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना केवल निर्वाचन आयोग की ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

The post राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा, किरण चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार appeared first on Sahara Live News.

किसान हित सर्वोपरि, चौ राजेंद्र सिंह ,अध्यक्ष किसान आयोग उत्तराखंड
*चौधरी राजेंद्र सिंह ने संभाली किसान आयोग के अध्यक्ष की कमान,समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत*

​रुड़की। उत्तराखंड सरकार में चौधरी राजेंद्र सिंह द्वारा किसान आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के रुड़की आवास पर समर्थकों और किसानों ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे उनके  समर्थकों,किसान प्रतिनिधियों  और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

​गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा अवसर है जब चौधरी राजेंद्र सिंह को किसान आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है।

​स्वागत समारोह के दौरान किसान आयोग  के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में किसान कल्याण सबसे ऊपर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि धरातल पर किसानों की समस्याओं को समझकर उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।​उन्होंने कहा कि ​”किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन के उच्चतम स्तर तक पूरी मजबूती से पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार की कृषि और किसान कल्याण से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम किसान तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है।”इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और किसान प्रतिनिधियों ने चौधरी राजेंद्र सिंह की कार्यशैली पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से प्रदेश का किसान वर्ग निसंदेह लाभान्वित होगा। लोगों को उम्मीद है कि आयोग के माध्यम से कृषि सुधारों और किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में ठोस काम होंगे। आगे उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा को जितवाने के साथ-साथ मंगलौर झबरेड़ा सहित कई सीटों को जितवाने के लिए वह खुद और उनकी टीम पूरा प्रयास करेगी और उत्तराखंड सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को लेकर वह जनता के बीच में जाने का काम करेंगे ताकि आने वाले 2027 में इसका फायदा पार्टी को मिल सके

​इस दौरान प्रमुख रूप से विजय प्रधान अंकुर चौधरी सोमपाल सिंह रमेश चंद्र महेंद्र सिंह विश्वास आर्य सहेंद्र सिंह मनपाल सिंह विजयपाल सिंह प्रधान आजाद सिंह राकेश सुखपाल चौधरी टीकम सिंह श्री रूपचंद भूपेंद्र सिंह देवेंद्र ओमपाल अनुज कुमार सैनी

सुदेश चौधरी, धीर सिंह, प्रमोद जौहर, रश्मि चौधरी, मनीष प्रधान, निपेन्दर सिंह, निर्दोष प्रधान, सुनील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, गणमान्य नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

The post किसान हित सर्वोपरि, चौ राजेंद्र सिंह ,अध्यक्ष किसान आयोग उत्तराखंड appeared first on Sahara Live News.

20 लीटर कच्ची शराब बरामद
आज दिनांक 25.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार एवं उप आबकारी आयुक्त कुमायूं परिक्षेत्र व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के  अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में गठित टीम द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत रघूलिया में चिम्मन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के घर पर दबिश दी गयी,दबिश के दौरान अभियुक्त चिम्मन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रघूलिया खटीमा  को एक प्लास्टिक बाल्टी में लगभग 20  लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।  इस कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन कन्याल एवं आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Ishwar Chandra reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand

The post 20 लीटर कच्ची शराब बरामद appeared first on Sahara Live News.

बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं, इं विनोद कुमार पांडे, अधीक्षण अभियंता
इंजीनियर विनोद कुमार पांडे ने अधीक्षण अभियंता का पद संभालते ही बिजली चोरों को कड़े शब्दों में दो टूक कह दिया है कि किसी भी कीमत पर बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर बिजली चोरी पकड़ी गई तो बिजली चोरी करने वालों को बड़े गंभीर परिणाम  भुगतने होंगे

गौर तलब है कि इंजीनियर विनोद कुमार पांडे बिजली चोरी के खिलाफ और सख्त कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं और बिजली चोरी पकड़ने में कुशल मंजे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं आज भी रुड़की में कार्यरत इंजीनियर विनोद कुमार का बिजली चोरों में  बड़ा खौफ माना जाता है किसान यूनियनों के साथ आपसी तालमेल बिठाकर उसे कैसे निपटा जाता है इसका भी उन्हें पूरा अनुभव है अधीक्षण अभियंता इंजीनियर विनोद कुमार पांडे ने कहा कि आने वाले टाइम में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर लोगों में विश्वास पैदा करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट मीटर को लगाया जा सके बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा शिकंजा कैसा जाएगा और आने वाले समय में राजस्व को बढ़ाने में किन-किन बुनियादी चीजों की जरूरत है इस पर जल्दी ही काम किया जाएगा ताकि पुराने बिजली बकायदाओं से पैसा वसूला जा सके उन्होंने लोगों से अपील की है कि विगत दो-तीन दिन से लो फ्रिकवेंसी के कारण ग्रामीण एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं की आकस्मिकरोस्टिंग करनी पड़ रही है ताकि ग्रिड को सुरक्षित रखते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके भारतवर्ष में अन्य राज्यों के सापेक्ष उत्तराखंड में आकस्मिक कटौती काम है

https://www.saharalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260924_115832.mp4

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

The post बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं, इं विनोद कुमार पांडे, अधीक्षण अभियंता appeared first on Sahara Live News.

12 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना
*मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न  12  सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराने के लिए  जिलाधिकारी  प्रतिनिधि वैभव दीक्षित अपर जिलाधिकारी  को दिया ज्ञापन*

, फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल वैभव सर्विसेज एसोशिएशन हरिद्वार के जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद के अध्यक्षता एवं जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के  नेतृत्व  में 12 सूत्री मांगों को लेकर दिनांक  25 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट भवन में  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर  श्री वैभव गुप्ता  अपर जिला अधिकारी वित्त महोदय हरिद्वार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी  ज्ञापन  प्रेषित किया  जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) ग्रेड वेतन ₹6600.00, लेवल 11 पद का सृजन आदि प्रमुख मांगे हैं, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, परंतु वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है, ।  *मिनिस्ट्रियल कार्मिकों फेडरेशन द्वारा जारी आंदोलन  के क्रम में दिनांक 05 अक्टूबर 2026  को परेड ग्राउंड देहरादून से सचिवालय तक विशाल रैली  का आयोजन किया जाएगा* धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न घटक  संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन मोहन शर्मा जी के द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार शर्मा ने किया अनिल चौधरी, इमरान अंसारी,धीरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह,भोमपाल तोमर, ब्रिजेश गुप्ता, रवि कपूर,विपिन कुमार, कुलदीप बिष्ट,धीरेन्द्र सिंह,विपिन वशिष्ठ, ललित मोहन जोशी,मुकुल चौहान, कमलेश मिश्रा, यशवंत सिंह, अनिल रवि, संजय तिवारी, संजय राणा, नीरज त्यागी,अखिलेश मलिक,अनंत सिंह, जीत सिंह,रीना नेगी,संतोष नेगी, राखी आत्रे,मो साजिद , शशांक कश्यप,रमेश बिष्ट,मो फुरकान, मोहित पाल, योगिता सिंह, मोनिका सिंह, अंशु तोमर, अमित ममगाई, उजाला पचौरी,अमित शर्मा,आशीष सैनी,  मोनिका चौहान,मयूरी दीक्षित, अनंत सिंह, नवीन आर्य, विनय कुमार आदि सहित  सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

The post 12 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना appeared first on Sahara Live News.