*योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया तथा नव निर्मित सभागार का उद्घाटन श्री प्रदीप बत्रा जी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया।*

रुड़की। योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह-2026 बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में दिनांक 21 नवम्बर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य अतिथि श्री प्रदीप बत्रा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने विधायक निधि से निर्मित एवं सौंदर्यीकृत सभागार का विधिवत उद्घाटन भी किया।

अपने सम्बोधन में श्री बत्रा ने विद्यालय की उपलब्धियों को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उच्च कोटि की शिक्षा के साथ साथ इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को संस्कारी भी बनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लग्न एवं मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रोटरी क्लब सहित विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक गण, प्रबंध समिति के सदस्य तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रजलवण एवं सरस्वती वन्दना के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात्
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ एवं स्वागत भाव के साथ अभिनंदन किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सभी ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री आकाश माहेश्वरी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों तथा विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्री प्रदीप बत्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. भीष्म कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री प्रदीप बत्रा कैबिनेट मंत्री द्वारा विद्यालय की विभिन्न प्रकार से की गई सहायता का उल्लेख करते हुए उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पेंशनर्स एण्ड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा विद्यालय के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रकार के आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश रावल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, गणमान्य व्यक्तियों, प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
उपरोक्त समारोह में श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत,मा० सांसद हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सोलर पावर प्लांट जोकि उनके द्वारा ही स्थापित कराया गया था, का उद्घाटन किया जाना था लेकिन किन्ही अपरिहार्य कारणों से वे समारोह में नहीं आ पाए अतः उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में श्री पवन सिंह तोमर जी द्वारा सभी को संबोधित मा० सांसद जी का ऑडियो संदेश सुनाया गया जिसमें मा० सांसद जी द्वारा शुभकामनाएं तथा समस्त विद्यालय परिवार के लिए प्रेरक संदेश दिया गया, जो सभी के द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री चन्द्र प्रकाश एवं एवं श्रीमती ललिता जी द्वारा किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वामी श्री सागरनाथ जी, श्री रामेश्वर परसाद कुलश्रेष्ठ, श्री नत्थीलाल बंगवाल, श्री सुधांशु वत्स, श्री डी बी गोयल, श्री वाई एन गोयल,श्री के एल गुप्ता, श्री राजेश कंसल, श्री कमलेश चंद्रा, श्री राजेश चन्द्रा, श्री समस कुमार जैन, अक्षय प्रताप सिंह, श्री बलीराम चौहान, श्री सहदव सिंह पुंडीर, श्री राजेन्द्र सिंह यादव, श्री महेन्द्र काला, श्री नर सिंह, श्रीमती मनीषा सिंघल, श्रीमती रिशु वर्मा श्री रमेश जोशी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »