* *रूड़की कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सैनी 36 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई बिदाई*
रूड़की के कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सैनी 36 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा के बाद आज विधिवत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में आयोजित विदाई समारोह भावुक पलों का साक्षी बना, जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे तो वहीं उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा।

समारोह के दौरान प्रधानाचार्य मनोज सैनी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि परिवार की तरह रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में वे कई बार भावुक भी हुए और सहयोग के लिए समस्त स्टाफ का आभार भी व्यक्त किया।
वहीं शिक्षकों और सहकर्मियों ने मनोज सैनी के सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी और विद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाए रखा।
विदाई समारोह में मनोज सैनी को स्मृति चिन्ह, बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में माहौल भावुक हो गया जब शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।इस अवसर पर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, महामंत्री डॉ महावीर बिष्ट, प्रांतीय संरक्षक डॉ अनित शर्मा, भोपाल सिंह सैनी,प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी,अश्वनी शर्मा, जितेंद्र पुंडीर, ज़िलाध्यक्ष राजेश सैनी, संजय गर्ग, ई वी कुमार, अशोक आर्य, शालिनी सिंह, भारती अग्रवाल, अर्पजा जिंदल, ऋषिपाल सिंह, अक्षय त्यागी, अरविन्द सैनी, डायरेक्टर डॉ आनंद भारद्वाज, राम मिलन, प्रमोद सैनी, संजय कुमार, और दीप्ती चौहान, श्रीमति विजेशना,डॉ डी वी गोयल, डॉ अनिल शर्मा, राजेश सैनी, जितेंद्र रोहतकी, अजय कौशिक, एस के राय, विपिन सैनी, राजा राम मुंडेपी, यशपाल सिंह, संजय कुमार, रविन्द्र, सुनील धीमान, मनोज लामयान, लोकेश, गौरी शंकर, डॉ शालिनी त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, संजय कुमार, अभिषेक शुक्ला, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी
