मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की में दिनांक 7-2-2026 को आशीष दिवस मनाया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह के दौरान विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों व कक्षा 11 के विद्यार्थियों के द्वारा फूलों की वर्षा करके व तिलक लगाकर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य महोदय ब्रदर एल्बर्ट एब्राहम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं दूसरी ओर सीनियर छात्रों ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपने अध्यापकों और विद्यालय के प्रति प्रेम प्रकट किया। कविताओं के माध्यम से विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। ईशा त्यागी मिस मोंटफोर्ट और दक्ष लोहान को मिस्टर मोंटफोर्ट का टाइटल दिया गया। उत्कृष्ट छात्र .. अक्षत अग्रवाल व उत्कृष्ट छात्रा अनुष्का सिंह चुने गए। हेड बॉय विट्ठल मंडल एवं हेड गर्ल आयुषी शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को जलती हुई मोमबत्तियां देकर उनके उज्जवल व प्रकाशमान भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सीनियर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।


समापन के दौरान विद्यालय के प्राचार्य महोदय ब्रदर एल्बर्ट एब्राहम ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति के साथ साथ सांस्कारिक व चरित्रवान बनने पर भी ज़ोर दिया।उन्होंने छात्र , छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करके माता -पिता,शिक्षक एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्राचार्य महोदय ब्रदर आनंद , , सिस्टर जॉसफिन, सिस्टर अमली,समन्वयक दीपू थॉमस, मैडम पूजा जॉसफ तथा सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »