राज्य कर विभाग रोशनाबाद हरिद्वार के कर्मचारियों ने किया श्रमदान। राज्य कर प्रागण के अन्दर एवं बाहर की सफाई।
“मा० मुख्यमंत्री जी का सपना हरिद्वार स्वच्छ हो अपना
आज दिनांक 07.02.2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में “एक दिन एक घण्टा एक साथ” मेगा सफाई इवेन्ट का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत श्री संजीव सोलंकी जी संयुक्त आयुक्त, राज्य कर हरिद्वार द्वारा राज्य कर विभाग में कार्यरत अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का चयन कर सफाई करने के निर्देश दिये गयें। जिसके अनुपालन में राज्य कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया एवं राज्य कर विभाग रोशनाबाद के प्रागण के अन्दर एवं बाहर सफाई की। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जिले के अन्दर विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान में प्रतिभाग किया। राज्य कर विभाग रोशनाबाद के प्रागण में भी श्री दीपक कुमार, उपायुक्त राज्य कर के निर्देशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रागण के अन्दर एवं बाहर सफाई की गयी। इस दौरान उपायुक्त राज्य कर श्री कार्तिकेय वर्मा, उपायुक्त श्रीमती मनीषा सैनी, सहायक आयुक्त श्री इमरान, के अतिरिक्त राज्य कर विभाग के उपस्थित अधिकारी एवं समस्त कार्मिकों ने प्रतिभाग किया एवं भविष्य में सफाई रखने का संकल्प लिया।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी
