रुड़की सिंचाई खंड ,,परिकल्प खंड , सिंचाई अनुसंधान रुड़की हरिद्वार के कर्मचारियों ने किया श्रमदान। प्रागण के अन्दर एवं बाहर गंग नहर पटरी पर बड़ा अभियान चलाकर श्रमदान किया

“मा० मुख्यमंत्री जी का सपना हरिद्वार स्वच्छ हो अपना

आज दिनांक 07.02.2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में “एक दिन एक घण्टा एक साथ” मेगा सफाई इवेन्ट का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत विभाग में कार्यरत अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का चयन कर सफाई करने के निर्देश दिये गयें। जिसके अनुपालन मैं विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया एवं दफ्तर प्रागण के अन्दर एवं बाहर सफाई की।

दिनेश चंद्र उनियाल अधिशासी अभियंता सिचाई खण्ड रूडकी ने कहा कि सफाई हमारे जीवन का अंग है जैसे हम अपने अंग की सफाई करते हैं इस तरीके से अपने दफ्तर और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरीके से साफ-सफाई करके रखना चाहिए अभियान चलाकर जनता को एक मैसेज देने का कार्य किया ताकि लोग भी इस अभियान का हिस्सा बने रुड़की हरिद्वार देवभूमि उत्तराखंड राज्य में है यहां की प्रकृति को बचाए रखने के लिए सफाई जरूरी है इसके साथ-साथ पॉलिथीन का उपयोग करना बेहद खराब है इसे प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचता है पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए सिंचाई खंड परिकल्प खंड अनुसंधान खंड के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों, मा0 विधयाक प्रदीप बत्रा रूडकी विधान सभा.. मा0 राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सैनी इंजीनियर दिनेश चंद उनियाल इंजीनियर नवीन लसवाल गोपाल सिंह चौहान अमर सिंह सहित लगभग 100 अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान किया महिला कर्मचारियों की भी भागीदारी श्रमदान में देखने को मिली गंग नहर पटरी से गुजर रहे लोगों ने इसकी जमकर सराहना की

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »