हरिद्वार, 07 फरवरी 2026 – मा० मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देश पर जनपद हरिद्वार को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए मदरहुड विश्वविद्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 2156 विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय के अध्यापक गण एवं सभी कर्मचारियों ने भाग लिया और लगभग 250 किलोग्राम सूखा कूड़ा और 150 किलोग्राम गीला कूड़ा सड़क से एकत्र किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए, मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने कहा, “स्वच्छता अभियान में भाग लेना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। मैं सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को इस अभियान में भाग लेने के लिए धन्यवाद देता हूँ।” और साथ ही कुलपति जी के आग्रह पर सभी ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की ।
अजय गोपाल शर्मा, कुलसचिव मदरहुड विश्वविद्यालय, ने कहा,” मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदत डालें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”
इस कार्यक्रम के लिए अजय गोपाल शर्मा, कुलसचिव मदरहुड विश्वविद्यालय, श्री सुशील कुमार, राजस्व निरीक्षक, और श्री प्रवीण कुमार, उपराज्य निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. कृष्ण पाल चौहान ने कहा, “स्वच्छता अभियान हमें अपने समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाता है। हमें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदत डालनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”
इस अभियान का उद्देश्य जनपद हरिद्वार को स्वच्छ और सुन्दर बनाना है, और इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर मदरहुड आयुर्वेदिक कॉलेज के सभी विद्यार्थी, मदरहुड विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता एवं अध्यापकगण, उपस्थित रहे।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
