मॉन्टफोर्ट स्कूल, रुड़की
मॉन्टफोर्ट स्कूल, रुड़की में सत्र 2026-27 के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Galaxy of Knowledge: Every Child is a Star” रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे की विशिष्ट प्रतिभा को पहचानना, संवारना और उसे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन एवं प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया और उपस्थित अभिभावकों का हृदय जीत लिया।

इस दौरान अभिभावकों को छोटे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया, गतिविधि-आधारित शिक्षण, खेल-खेल में शिक्षा, तथा समग्र विकास की अवधारणा से अवगत कराया गया। विद्यालय द्वारा अपनाई गई child-centric approach, मूल्य-आधारित शिक्षा, तथा बच्चों में आत्मविश्वास और जिज्ञासा बढ़ाने के प्रयासों पर विशेष प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के विज़न एवं मिशन को प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया गया। “Galaxy of Knowledge” थीम के अनावरण के साथ यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चा एक सितारा है और विद्यालय उसे सही दिशा देने वाला आकाश है, जहाँ उसकी प्रतिभा को पूर्ण रूप से निखारा जाता है।
इस अवसर पर प्रबंधन टीम एवं शिक्षकों का परिचय कराया गया तथा अभिभावकों के साथ सहभागिता गतिविधि का आयोजन किया गया, जिससे Parent-School Partnership को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा—
“प्राथमिक स्तर बच्चों के जीवन की नींव होता है, इसलिए इस अवस्था में प्रेम, धैर्य और सकारात्मक वातावरण अत्यंत आवश्यक है।”
“हर बच्चा अपनी गति से सीखता है, अतः तुलना के बजाय प्रोत्साहन देना ही सच्ची शिक्षा है।”
“मॉन्टफोर्ट स्कूल बच्चों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
“अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं—यह एक साझी जिम्मेदारी है।”
“हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।”
कार्यक्रम के अंत में प्रेरणादायक शब्दों के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम अभिभावकों और विद्यालय के बीच विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संवाद की एक सशक्त पहल साबित हुआ, जिसने नए सत्र के लिए उत्साह और आशा का संचार किया।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
