श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव जी बने पूर्वांचल एकता समिति के अध्यक्ष

पूर्वांचल एकता समिति (रजि.) रुड़की की एक महत्वपूर्ण बैठक में समिति के संरक्षक श्री अभय कुमार पांडेय जी, श्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ल जी द्वारा दिनांक 05 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई, जिसमें संगठन के भविष्य, विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन रहा, जिसमें सर्वसम्मति से श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव जी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन के सभी वरिष्ठ सदस्यों द्वारा इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच को और अधिक सशक्त बनाएगी।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे उत्तराखंड में विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही रुड़की स्थित गंगनहर पर छठ घाटों की सुरक्षा एवं विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इसके लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समिति केवल औपचारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता. शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, अब तक किए गए सामाजिक कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं पर बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने की योजना भी बनाई गई।

बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के सदस्य इस प्रकार हैं: श्री सुधाकर द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री एस. के. वर्मा उपाध्यक्ष, श्री आशुतोष शुक्ला महामंत्री, श्री विनय कुमार पांडेय – संयुक्त महामंत्री, श्री शिवकांत झा कोषाध्यक्ष, श्री ऋषि सिंह संयुक्त कोषाध्यक्ष, श्री केशव पांडेय – विधिक सलाहकार उपस्थित सदस्यों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में समिति और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावशाली बनेगी।

इस अवसर पर समिति के सदस्य संजय त्रिपाठी, अभिषेक राय, अश्वनी सिंह, , वीरेंद्र शुक्ला, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शिवाकांत दुबे, ज्ञान शंकर तिवारी, ए.पी. शुक्ला, ए.के. सिंह, केशव पांडेय, मंजुल चतुर्वेदी, वी. के. सिंह, मधुर पांडेय, भानु चौधरी, कृष्ण निगम, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »