रुड़की मॉन्टफोर्ड स्कूल सीबीएसई 12वीं कक्षा विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम शानदार रहा परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं सहित स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने इसके लिए स्कूल प्रबंधन की जमकर तारीफ की

और कहा कि बच्चों ने 12वीं की परीक्षा में जो मुकाम हासिल किया है उसमें स्कूल प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान है 12वीं कक्षा विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा रुड़की मोहन फोर्ड स्कूल पढ़ाई के क्षेत्र में आज भी रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड में अपनी अलग छाप बनाने में कामयाब रहा है


इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी और कहा कि सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं और साथ ही उन्होंने अध्यापक अध्यापिकाओं को भी बधाई दी और उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह बच्चों के साथ बहुत मेहनत कर उन्हें आगे का रास्ता दिखाते हैं ब्रदर ने कहा कि पास हुए छात्रों से
हमारे स्कूल में पढ़ रहे दूसरी कक्षाओं के छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए अब 12वीं के छात्र दूसरे कोर्स में जाकर विभिन्न विषयों की पढ़ाई करेंगे और अपने शहर रुड़की, स्कूल और देश का नाम रोशन करेंगे

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »