*मिलाप नगर और ढंढेरा ,चोधरी चरण सिंह कालोनी में 50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक उमेश कुमार का जनता ने किया स्वागत*

*रुड़की*
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शनिवार को मिलाप नगर कीर्ति नगर वार्ड नं 2 और वार्ड नंबर 4-5 में कुल 50 लाख रुपये की लागत से बने विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

मिलाप नगर कीर्ति नगर में जलभराव से मुक्ति के लिए पंपिंग सेट का शुभारंभ करने के बाद विधायक ने , ढंढेरा ईदगाह में वर्षों से चली आ रही मांग को इंटरलॉकिंग टाइल्स का लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि ढंढेरा की इस मांग को पूरा कर वह क्षेत्र को मॉडल विधानसभा बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं।

इसके बाद वार्ड नंबर 4-5 और चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में नवनिर्मित सड़कों का भी उद्घाटन किया गया। चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पिछले चार साल में जनता से किए गए वादे धरातल पर उतारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्य लगातार हो रहे हैं और क्षेत्र का स्वरूप बदल रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय सभासद विक्रान्त चौधरी ,सोनू पार्टी नदीम अहमद , मोहित व सचिन
अरशद चेयरमैन ,सुनीता चौधरी, नितिन त्यागी , हिमांशु शर्मा, दुष्यन्त लोहान , नितिन चौधरी, मदनलाल चौधरी , पार्षद प्रमोद पाल , लोमस ऋषि मौजूद रहे। विधायक ने जनता का गर्मजोशी से स्वागत और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »