दिल्ली में संघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने धम्म यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती
दिल्ली, 18 मई । संघ टैरिटेबल ट्रस्ट ने भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती (त्रिविध पवित्र बुद्ध जयंती) बड़े ही उत्साह और उल्सास के साथ मनाई। इस पावन अवसर पर न्यू कोंडली में स्थित करुणा बुद्ध विहार से धम्म यात्रा (शांति मार्च) का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि से गूंज उठा।
संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिविध बुद्ध पूर्णिमा- 2570 के शुअवसर पर करुणा बुद्ध विहार, मैंन मार्किट न्यू कोंडली, दिल्ली से बौद्ध भिक्खुओं, तथागत गौतम बुद्ध के उपासक और उपासिकाओं के द्वारा घोड़ा-बगी, तथागत गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फूले, मां सावित्री बाई फूले, बाबासाहेब और मां रमाबाई अम्बेडकर की झांकियों द्वारा की गई धम्म यात्रा का उद्धघाटन मुख्य अतिथि यूनाइटेड पीस कीपर्स फेडरल काउंसिल (UNPKFC) के वैश्विक अध्यक्ष डॉ.अंफिनिता चैचाना ने अपने कर कमलों द्वारा किया।

धम्म यात्रा रेड फॉक्स होटल से होती हुई, लेबर चौक मयूर विहार फेज-3, मान्यवर कांशीराम साहब पार्क (घडोली डेयरी फॉर्म) के रास्ते चलकर डॉ. अम्बेडकर पार्क कोंडली पहुंचते-पहुंचते धम्म यात्रा का काफिला और बढ़ता ही गया, फिर तो बुद्ध के अनुयायियों द्वारा बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि की गूंज के साथ धम्म यात्रा कोंडली मार्किट से होती हुई दल्लूपुरा गांव और दल्लूपुरा से समुदाय भवन, वसुन्धरा एन्क्लेव, दिल्ली कार्यक्रम स्थल पर शांतिपूर्ण पहुंची। जिसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर बुद्ध के अनुयायियों ने भिक्खुओं के रास्ते में पुष्प वर्षा कर उन्हें स्टेज तक गया।
बुद्ध पूर्णिमा 2570 के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भिक्खु करुणानंद महाथेरा संघनायक, अखिल भारतीय भिक्खु संघ ने की। जबकि आशीर्वाद भिक्खु ग्योम्यो नाकामुरा संस्थापक एवं अध्यक्ष, विश्व बौद्ध केंद्र ने दिया। इस मौके पर विशेष अतिथि थाईलैंड मुख्यालय के निदेशक एवं यूनाइटेड पीस कीपर्स फ़ेडरल काउंसिल से जुड़ी मिस रंगसिमा थोंगपंचुंग रहीं। इस दौरान मुख्य वक्ता भिक्खु कांच्यायन श्रमण और भिक्खु धम्मसेन महामेवनावा आश्रम, गाजियाबाद ने अपने बुद्ध प्रवचनों के द्वारा उपासक उपासिकाओं का मन मोहित कर दिया। जिससे वहां उपस्थित जन समूह ने जोश में आकर तथागत गौतम बुद्ध और बाबासाहेब के नाम के नारे लगा लगाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक धम्म ज्योति महिला मंडल, धम्म प्रसार महिला मंडल, हर्ष विहार, दिल्ली और मां रमाबाई अम्बेडकर संगीत मंडल कोंडली, दिल्ली रहे, जिन्होंने नाटक और धम्म संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को और मनमोहक बना दिया। कार्यक्रम में दिल्ली और एनसीआर के प्रबुद्धजनों की उपस्थित को देखकर ऐसा लगा कि यह कार्यक्रम “करुणा बुद्ध विहार” न्यू कोंडली का नहीं बल्कि पूरे दिल्ली एनसीआर का हो। कार्यक्रम में त्रिरत्न बुद्ध विहार, 13- ब्लॉक, त्रिलोक पुरी दिल्ली, डॉ अम्बेडकर महिला संगीत मंडली वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली की टीम ने भी अपनी सक्रियता प्रदान करके अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में कोलकाता से परिजनों के साथ आई कुमारी ओलिविया ने तो नृत्य के माध्यम से बुद्ध वंदना करके हाल में बैठे लोगों को मनमोहक कर दिया। इतना ही नहीं शुरुआत से लेकर धम्म यात्रा को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में संघा चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका तारीफे काबिल थी उसका श्रेय सर्व श्रद्धेय रूपराम गौतम, सुनहरी लाल, ओ.पी.गौतम महासचिव, संसद मार्ग डॉ. अम्बेडकर समारोह समिति, (दिल्ली प्रदेश), बिजेंद्र गौतम, अरुण बरूआ, आकाश बरूआ, आर.पी. सिंह, सुभाष कुमार (इन्साफ), डॉ. वालाजी (बसपा), गोपा बरूआ, रूपा रॉय, रामबाबू, श्याम लाल मौर्य, करुणाकर गौतम, नरेश प्रताप बौद्ध (बीएसआई), मूकवक्ता के सह सम्पादक मोली राम, श्याम लाल निगम आदि आदि को जाता है। कार्यक्रम में पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या अधिक दिखाई दी इससे लगता है कि अब महिलाएं बुद्ध धर्म की ओर सक्रियता से आगे आ रही हैं। इतना ही नहीं जिन्होंने धम्म यात्रा को व्यवस्थित तरीके के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए रास्ते में यातायात को भी सुचारू रूप से चलने दिया। इसमें दिल्ली पुलिस प्रशासन की भी सक्रिय भूमिका भी रही।
ईश्वर चंद्र संवाददाता रुड़की उत्तराखंड
