सिंचाई विभाग ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, झुग्गी-झोपड़ियां हटाईं.

पिरान कलियर।उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने एक बार फिर कलियर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए विभागीय भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई स्थानों पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।बुधवार को सहायक अभियंता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ पिरान कलियर पहुंची। टीम ने किलकिली साहब रोड, रहमतपुर रोड तथा दोनों गंगनहरों के बीच स्थित विभागीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। रुड़की उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में तैनात इंजीनियर विकास त्यागी का कहना है कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमणों को मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इंजीनियर विकास त्यागी ने हरिद्वार से रुड़की तक पिछले 100 सालों से धार्मिक स्थलों की आड़ में किए गए अतिक्रमण को गिराया गया है आज की अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी। इस दौरान सहायक अभियंता अर्जुन सिंह, अवर अभियंता बीडी धीमान, आशीष त्यागी, जिलेदार अजय शर्मा, मनोज सैनी, मनोज कुमार, वैभव चौधरी सहित विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »