रुड़की। रुड़की के सरकारी अस्पताल में एक निजी संस्था द्वारा निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक Pradeep Batra शामिल हुए। इस दौरान उनका आयोजकों और उपस्थित लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह में सैकड़ों दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और हेलमेट वितरित किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों तथा कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी और गणमान्य नागरिक नीरज मलिक नवदीप मलिक राशिद अली निकुल कपिल राणा अंकित शर्मा रवि अंकित पवार मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदीप बत्रा ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों, गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बत्रा ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »