उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण में संजय अरोड़ा की नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी शुभकामनाएं

रुड़की। उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्य संजय अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि संजय अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित, ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से संगठन और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय अरोड़ा के अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना से परिवहन विभाग को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की।
इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण के सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

संजय अरोड़ा ने कहा कि वह परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी और विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
गौरतलब है कि संजय अरोड़ा लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »