पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज की माताजी का हालचाल जानने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधि
रुड़की। उत्तराखंड सरकार के पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज की माताजी के अस्वस्थ होने पर उन्हें उपचार हेतु दीपक सावित्री हॉस्पिटल, बिजौली चौक, रुड़की में भर्ती कराया गया है।
माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने हेतु उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ अस्पताल पहुँचे। उनके साथ जिला अध्यक्ष मधु जी एवं राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति डॉ. दिनेश त्रिपाठी
Chairman, Bhartiya Samaj Kalyan Seva Samiti
इस अवसर पर सभी ने डॉ. आनंद भारद्वाज एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह से उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मरीज के सर्वोत्तम उपचार एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक सभी चिकित्सा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. महेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि अस्पताल की चिकित्सकीय टीम मरीज के उपचार पर निरंतर निगरानी रखे हुए है तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल परिसर में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने माताजी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Ishwar Chand reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand
