ट्रांसफार्मर में लगी आग, लोगों को आई दिवाली याद
रुड़की गणेशपुर शिवपुरम, गली में ना शादी की आतिशबाजी और न हीं हिंदुस्तान पाकिस्तान क्रिकेट मैच की जीत की खुशी बस केवल माहौल बदला हुआ था ट्रांसफार्मर पर बिजली की खपत का लोड बढ़ा हुआ था जिस कारण ट्रांसफर मे लगी आग ने लोगों को दिवाली की आतिशबाजी की याद दिला दी, जलते हुए ट्रांसफार्मर से जलती हुई आग की चिंगारी और धू धू कर जलता बिजली का ट्रांसफार्मर ,
जैसे ही बिजली गुल हुई तब तक लोगों को समझ आ चुका था और नींद गायब हो चुकी थी तो मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड शहर अनिल कुमार मिश्रा के घर का रुख किया और अपनी पीड़ा लेकर दौड़ पड़े अभियंता के घर पहुंचते ही लोगों ने अपने बिजली गुल होने का दुखड़ा सुनाया

अनिल कुमार मिश्रा रात को ही अपनी टीम के साथ कई घंटे तक मौके पर डटे रहे और बिजली हाइड्रा मंगा कर बिजली लाइन को सुचारू रूप से चालू करवाया गया, अधीक्षण अभियंता मुकेश राजपूत का कहना है कि पहले आंधी और बारिश ने बिजली विभाग का खेल खराब किया खंबे और तार टूटने से बिजली विभाग को बड़ा नुकसान हुआ अब लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और बरसात के बाद उमस ने बिजली विभाग की व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है विवेक राजपूत ने बताया कि लोग घरों में ज्यादातर ऐ सी बगैर स्टार रेटिंग वाले लगा रहे हैं जिसमें बिजली के उपकरण लोकल लगे हुए होते हैं जिसमें बिजली की खपत ज्यादा होती है इसका मालिक को पता भी काम होता है और इसमें आग लगने की संभावनाएं भी ज्यादा होती हैं पिछले दो महीने से बिजली की खपत और डिमांड ज्यादा बढ़ी है
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
