“देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ मोंटफोर्ट स्कूल ”
रुड़की, 15 अगस्त 2026 – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोंटफोर्ट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ समारोह मनाया गया।
प्रातः सर्वप्रथम प्रधानाचार्य महोदय ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान, और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों से माहौल देशभक्तिमय बना दिया। कक्षा 6 की हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने “एकता और देशभक्ति” पर शानदार स्लोगन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया।

एन सी सी कैडेट्स ने देश भक्ति पर आधारित एक मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। हिन्दी क्लब से विद्यार्थियों ने ‘आज़ादी का अमृत संवाद ‘ शीर्षक पर एक नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदय ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा और कार्यक्रम की प्रशंसा की।

प्रधानाचार्य महोदय ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाना है”। ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और छात्रों को देशभक्ति, अनुशासन और मेहनत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना और देश को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।
समारोह में समस्त शिक्षकगण, ब्रदर आनंद, सिस्टर जाॅस्फिन, सिस्टर अमलि, समन्वयक दीपू थॉमस, मैडम खुशबू व मैडम पूजा जोसेफ उपस्थित रहे।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
