आज दिनांक 11.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी खटीमा टीम द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत दाह ढाकी गाँव में दबिश दी गयी,दबिश के दौरान नाले पर चल रही 02 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 2000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया
