आबकारी आयुक्त श्रीमती अनुराधा पाल के निर्देशन पर उत्तराखंड में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रवर्तन कार्य
लक्सर आबकारी विभाग ने दबिश की कार्रवाई के लिए अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अपना पूरा जाल बिछाया उक्त के क्रम में लक्सर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध विशेष अधियान चलाया जा रहा है। दिनाँक 03/09/2026 से 11/09/2026 तक निम्न स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें कुल 05 अभियोग दर्ज किये गये, जिसमें कुल अवैध शराब लगभग 95 लीटर बरामद की गई। लाभ 1750 kg. लहान नष्ट किया। मदारपुर का जंगल, मोहम्मदपुर, डेरा कराल के नाले, भोवापुर में बरामद की गई थी। एक साथ इतनी बड़ी कार्यवाही देखकर अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया गौरतलब है की आबकारी विभाग को पिछले काफी समय से अवैध शराब बनाने की सूचनाओं मिल रही थी और आबकारी विभाग पल-पल की सूचना इकट्ठी कर गोपनीय तरीके से छापेमारी करने में लगे हुए थे मौका पाते ही आबकारी विभाग में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कच्ची अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कर ड्रम में भारी लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया इस कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के पैर उखड़ गए हैं आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी ने कहा कि आने वाले समय में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी
ऐसे अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा


आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी उप आबकारी निरीक्षक गम्भीर रावत, प्रधान आबकारी सिपाही सन्नी सेनी, मनोज गुप्ता, नवल एवं रवि कुमार मौजूद रहे।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »