उधम सिंह नगर आबकारी विभाग ने शायद अब यह ठान लिया है कि उधम सिंह नगर जिले को अवैध कच्ची शराब मुक्त करके ही दम लेना है जिस तरीके से खटीमा आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब मुक्त अभियान चला रखा है इसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम दिखाई देंगे अवैध कच्ची शराब बनाने वाले और उनके पनाह गारो को भी किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा या तो इस अवैध धंधे को छोड़े या फिर सलाखों के पीछे आपको जाना ही पड़ेगा लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का तारिक अब अवैध कच्ची शराब बनाने वालों को छोड़ना ही पड़ेगा नहीं तो आने वाले भविष्य में ऐसे गुनहगारों के खिलाफ और बड़ी कार्यवाही की जाएगी

आज दिनांक 12.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी खटीमा टीम द्वारा सितारगंज क्षेत्रान्तर्गत डोडा फॉर्म तिलियापुर में दबिश दी गयी,दबिश के दौरान नाले पर चल रही 02 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 2400 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं आसपास तलाशी के दौरान 110 लीटर कच्ची शराब बरामद किया व उकरौली सितारगंज में दबिश के दौरान अभियुक्ता जंगीरो कौर पत्नी रूप सिंह निवासी उकरौली सितारगंज को एक ड्रम में लगभग 13 लीटर व 20 पाउचों लगभग 05 लीटर(250ml) कुल 18 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।


इस कार्यवाही में क्षेत्र -02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार,प्रधान आबकारी सिपाहीनितेश भारद्वाज आबकारी सिपाही दीपक चंद्र,पंकज जोशी ,बबीता राय,रचिता पांडे
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »