आज दिनांक 19/09/2026 को माननीय आबकारी आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय उधम सिंह नगर के आदेशानुसार , ऊधम सिंह नगर में क्षेत्र दो खटीमा अंतर्गत ,जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देशन एवं आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, बृजेश जोशी, नितिन शर्मा के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब निर्माण, भण्डारण व बेचने के संबंध में कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-01 रुद्रपुर , क्षेत्र 2 खटीमा व देहरादून मुख्यालय एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अलावृदी, किलपुरा रेंज, में 3(तीन ) जलती हुई भट्टीया , 10000 kg लहन , शराब ख़ाम बनाने के उपकरण नष्ट कर मौके से 120 लीo शराब खाम बरामद कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत गये l
कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर टीम, क्षेत्र 2 खटीमा व देहरादून मुख्यालय का आबकारी स्टॉफ एवं वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा l

Ishwar Chandra reporter Sahara TV Uttrakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »