बडे़ हर्ष का विषय है कि आज दिनांक 31.10.2021 को विद्यालय आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, रुड़की में सम्मान एवं धन्यवाद वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ जी, प्रबन्धक श्री मन मोहन शर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार जी एवं प्रधानाचार्य श्री अमरदीप सिंह जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमरदीप सिंह जी ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के मार्ग दर्शन एवं विद्यालय की प्रबन्ध समिति के निर्देशन में आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर अपने सार्थक समन्वय से युग परिवर्तन में सक्षम है। विद्यालय के द्वारा समय-समय पर आयोजित शैक्षिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उच्च कोटि की शैक्षिक व्यवस्था के साथ-साथ उत्तम चरित्र निर्माण, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र की सेवा करने वाली शिक्षा देने का सार्थक प्रयास प्रबन्ध समिति के सहयोग, निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त आचार्यों एवं आचार्याओं द्वारा किया जा रहा है।
विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ जी ने कहा कि संघ प्रेरणा से सिंचित विद्या भारती के विद्यालय वर्तमान समय में अपनी शिक्षा प्रणाली से ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का निर्माण कर रहे हैं। जो उत्तम शिक्षा के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वाह कर इस देश को नयी दिशा और दशा देने में सक्षम है जिससे भारत वर्ष का नाम सम्पूर्ण संसार में गुंजायमान होगा। चरित्रवान बच्चे देश की निधि है। इसके लिए छात्रों को चाहिए कि प्रारम्भ से ही अपने जीवन में ज्ञान, योग व संस्कृति की शिक्षा को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है कि अपनी गौरवमयी संस्कृति व इतिहास को जाने और महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में चरितार्थ करें।
विद्यालय स्थापनाः- 06 फरवरी 1996, डाॅ॰ आनन्द स्वरुप आर्य जी एवं माता कौशल्या देवी आर्या जी द्वारा।
विशेष उपलब्धी:- इसी क्रम में देहरादून में आयोजित टाॅय कैथोन प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार तीन भैयाओं लक्ष्य श्रीवास्तव, शशांक कच्छवाल व अर्णव गिरी का मा0 प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के साथ सीधा संवाद हुआ।
बोर्ड परीक्षा परिणामः- शत-प्रतिशत परिणाम। 2020-21 में दशम में लक्ष्य श्रीवास्तव (99.2 प्रतिशत), द्वादश विज्ञान वर्ग में सिद्धांत कुमार कश्यप (96.4 प्रतिशत), वाणिज्य वर्ग में खुशी राठी (94.6 प्रतिशत), कला वर्ग में अरुण पंवार (92.2 प्रतिशत) विद्यालय में सर्वोच्च अंक 05 गणित, 08 आई.टी., 03 हिन्दी, अग्रेंजी 05, सामाजिक विज्ञान 04 विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये।
चयनः- 2021-22 में आई.आई.टी. (जे.ई.ई. एडवांस) में पारुल कैरो व दीक्षा देवांगन का चयन।
2020 में आई.आई.टी. (मेन्स) 03 छात्रों का चयन।
पूर्व छात्र विवेक पंवार का रणजी ट्राॅफी (रेलवे) हेतु चयन।
पूर्व छात्र विवेक सिंह बोरा का डी.आर.डी.ओ. में वैज्ञानिक पद पर चयन।
उल्लेखनीय उपलब्धिः- मानसी जोशी (अन्तर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर), अतुल कुमार (क्याकिंग/केनोइंग), यशपाल (कुश्ती), नितिश त्यागी (एथलेटिक्स), आशीष राणा (फुटबाल), नमन गर्ग व यज्ञेश (क्रिकेट) द्वारा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा-प्रदर्शन किया जा रहा है।
एन.सी.सी., स्काउट व गाईडः- सत्र 2019-20 में 11 राज्यपाल एवं 01 राष्ट्रपति पुरस्कार। अब तक कुल 170 राज्यपाल पुरस्कार विद्यालय को प्राप्त हुए। विद्यालय में 02 स्काउट 02 गाईड दल पंजीकृत। 25 एन.सी.सी. कैडेट्स को ‘ए’ व 22 कैडेट्स को ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए। समस्त बी-प्रमाण पत्रों में कैडेटस ने एल्फा ग्रेड प्राप्त किया। विद्यालय के आचार्य श्री विशाल शर्मा (सीनियर ए.एन.ओ.) को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा अचीवर अवार्ड दिया गया। कैडेट अर्णव गिरी एवं ओजस त्यागी को एन.सी.सी. द्वारा सी.डब्लू.एस. स्काॅलरशिप के माध्यम से 06 हजार रुपये प्रति कैडेट प्राप्त हुए।
सी.बी.एस.ई. द्वारा प्रशस्तिः- श्री रणवीर सिंह (क्षेत्रीय अधिकारी), श्री बी.एन.सिंह व श्री शेखर चन्द्रा (सहायक सचिव) द्वारा विद्यालय अवलोकन। 2019 बोर्ड परीक्षा के आधार पर विद्यालय को सी.बी.एस.ई. का ए.वन ग्रेड व शारीरिक क्रियाकलाप हेतु फिट इंडिया प्रमाण पत्र दिये गये।
शैक्षणिक प्रयोगः- साप्ताहिक टेस्ट योजना, अवकाशकालीन विशेष कक्षायें, प्री-बोर्ड परीक्षायें, उपचारात्मक शिक्षण, अभिभावक सम्पर्क योजना, मासान्त आचार्य अभिभावक संगोष्ठी आदि।
अन्य उपलब्धियाँः- स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति रैली, सड़क सुरक्षा सप्ताह, संस्कार केन्द्र, ग्राम गोष्ठियाँ, मातृ-पितृ मण्डली गठन, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, वार्षिक खेलकूद का आयोजन, वार्षिकोत्सव आदि कार्यक्रम में सम्पन्न हुए। सोलर एनर्जी एवं कन्सरवेशन आई.आई.टी. बोम्बे द्वारा विद्यालय में कार्यक्रम। विद्यालय के पूर्व छात्र मृत्युंजय पंवार द्वारा संगीत के क्षेत्र में विशेष ख्याति प्राप्त।
इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह मटियानी, हेड-मास्टर श्री आशुतोष कुमार शर्मा, श्री जसवीर सिंह पुण्डीर, श्री विवेक कुमार पाण्डेय, श्री विशाल शर्मा, श्री सन्तोष नेगी उपस्थित रहे।
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख
