नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन एक साथ जनता की सेवा करेंगे और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बुधवार देर रात भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने रुड़की जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है जिसमें रुड़की पूर्वी मंडल में संजय त्यागी और पश्चिम मंडल में संजीव तोमर को अध्यक्ष बनाया गया है दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने आवास पर फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार एक गाड़ी के दो पहिए हैं और एक दूसरे के बिना किसी का भी आगे बढ़ना संभव नहीं होता उन्होंने कहा कि संगठन के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्य मजबूती के साथ होगा। जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुड़की जिले का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मजबूती के साथ कार्य करेगा और आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर पार्षद शक्ति राणा,भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी,गौरव कौशिक, कुलदीप तोमर, कविश मित्तल, प्रशांत राणा, श्रीकांत तोमर,राजकुमार उपाध्याय, विनीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख