*रुड़की के इमलीखेड़ा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में लोकसंग्राम राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल यूनाइटेड नेशंस का हुआ भव्य शुभारंभ*
रुड़की के इमलीखेड़ा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय लोकसंग्राम राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ भाग ले रहीं है।
दरअसल रूड़की के इमली खेड़ा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में आज दो दिवसीय लोकसंग्राम – राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 17 एवं 18 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आलोक सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान, लोकतंत्र, न्यायिक मूल्यों एवं उत्तरदायी नागरिकता के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट आयुष कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, तर्कपूर्ण संवाद एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही चार्टर्ड अकॉउंटेंट सुरभि कौशिक ने विद्यार्थियों को वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं पेशेवर नैतिकता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर कनिका कौशिक ने कहा कि “लोकसंग्राम जैसे मंच विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं तार्किक सोच का विकास करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा देना नहीं है, बल्कि छात्रों को राष्ट्र और विश्व के प्रति जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाना है।”
उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड यूथ पार्लियामेंट कॉन्सिल के डायरेक्टर अभिषेक भार्गव की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए एक प्रभावशाली लोकतांत्रिक मंच बताया।
विभिन्न विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी
इस राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक आयोजन में कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से—
कौशिक पब्लिक स्कूल, रुड़की,
इंडियन पब्लिक स्कूल,
आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी,
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी,
डीएवी पब्लिक स्कूल,
अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल,
विज़डम ग्लोबल स्कूल,
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुड़की
एवं मोंटफोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
पहले दिन की प्रमुख गतिविधियाँ
प्रथम दिवस में लोकसभा, राजनीतिक दल बैठक, संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एवं अंतरराष्ट्रीय प्रेस जैसी समितियों की कार्यवाही संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
लोकसंग्राम 2026 का दूसरा एवं अंतिम दिन 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेष समितियों की कार्यवाही, समापन सत्र तथा प्रतिभागियों को सम्मान एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आलोक सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान, लोकतंत्र, न्यायिक मूल्यों एवं उत्तरदायी नागरिकता के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »