*खानपुर विधायक उमेश कुमार ने नगर पंचायत में डिवाइडर लाइटों का किया लोकार्पण, ढोल नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत*
*खानपुर, 17 अप्रैल 2026:* खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर लगाई गई सुंदर और आकर्षक लाइटों का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत ढंडेरा के सातों सभासद मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच विधायक का जोरदार स्वागत हुआ। समर्थकों ने “उमेश कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाकर पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
विधायक उमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि ये लाइटें न केवल रात में यातायात को सुगम बनाएंगी बल्कि नगर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएंगी। उन्होंने नगर पंचायत की पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
