ओएनजीसी की सीएसआर पहल के तहत गरीब और वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित, सोशल फाउंडेशन ने एआईएससीएसटीईडबल्यूए दिल्ली के सहयोग से किया कार्यक्रम
दिल्ली (5 मई, 2026), ओएनजीसी की एआईएससीएसटीईडबल्यूए दिल्ली सहयोग से सोशल फाउंडेशन ने गरीब और वंचित वर्गों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 250 स्कूल बैग का वितरण किया। ये कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली की राजवीर कॉलोनी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देना था।
ओएनजीसी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में एआईएससीएसटीईडबल्यूए दिल्ली के चेयरमैन दयानंद ने बतौर मुख्य अतिथि और एआईएससीएसटीईडबल्यूए के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

सोशल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एआईएससीएसटीईडबल्यूए दिल्ली के चेयरमैन दयानंद ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के उत्थान का सबसे अहम और बड़ा माध्यम है और ऐसे प्रयास जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि ओएनजीसी आगे भी भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने में सहयोग देती रहेगी।
इस मौके विशेष मौके पर ओएनजीसी की एआईएससीएसटीईडबल्यूए दिल्ली के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। श्याम सुंदर ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को सहयोग प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज में समानता और सशक्तिकरण लाने का कार्य करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने ओएनजीसी के इस सहयोग के लिए एआईएससीएसटीईडबल्यूए दिल्ली पदाधिकारियों दयानंद और श्याम सुंदर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोशल फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। ऐसे सामाजिक कार्य न केवल बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। धर्मेन्द्र कुमार ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद जताई जताई। धर्मेन्द्र कुमार ने ये भी कहा कि सोशल फाउंडेशन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने में जुटा हुआ है।
ओएनजीसी की सीएसआर पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आईएससीएसटीईडबल्यूए दिल्ली पदाधिकारियों दयानंद और श्याम सुंदर और सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली, राजवीर कॉलोनी समेत कई अन्य क्षेत्र के गरीब और वंचित वर्गों छात्र-छात्राओं को 250 स्कूल बैग बांटे। बैग प्राप्त कर इन विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। इस पहल से न केवल बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हुई, बल्कि उनके भीतर पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भी जागृत हुआ। इस दौरान सभी विद्यार्थियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जलपान की व्यवस्था भी कई गई थी।
इस कार्यक्र में सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, नवीन कुमार और अलावा संस्था से जुड़े स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह, अजय कुमार, प्रभूदयाल, ललित कुमार, शिक्षक प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, अंकित कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, रोहित कुमार के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी
