2027, विधानसभा चुनाव में उमेश शर्मा विजय थलपति साबित होंगे !
2027 विधानसभा चुनाव के लिए खानपुर विधायक उमेश शर्मा की धर्मपत्नी सोनिया शर्मा ने जन् निर्माण पार्टी की नई शुरुआत की । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल,
हजारों समर्थकों की मौजूदगी में नई राजनीतिक पार्टी का शुभारंभ, 2027 में तीसरे विकल्प बनने का दावा
रुड़की। उत्तराखंड की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने रविवार को हजारों समर्थकों की मौजूदगी में जन निर्माण पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा कर दी। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने नई पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया और बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जन निर्माण पार्टी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ना और जनता को एक मजबूत एवं ईमानदार राजनीतिक विकल्प देना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता लंबे समय से पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश है और अब एक ऐसे मंच की आवश्यकता है जो आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाए।

सोनिया शर्मा ने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के कई प्रभावशाली नेता जन निर्माण पार्टी का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जन निर्माण पार्टी प्रदेश में तीसरे मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।
हरिद्वार को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की लड़ाई : उमेश कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल की शुरुआत नहीं, बल्कि हरिद्वार और उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का अभियान है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाला कोई प्रभावी नेतृत्व दिखाई नहीं देता।
उमेश कुमार ने कहा कि जन निर्माण पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले से पांच से सात विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जब जिले की मजबूत भागीदारी विधानसभा में होगी तभी क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।
नई पार्टी की घोषणा को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान एक समर्थक ने सोनिया शर्मा को चांदी का मुकुट भेंट किया, जबकि कई लोगों ने स्मृति चिह्न और उपहार देकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का एक आकर्षण तब बना जब राव सज्जाद छह जेसीबी मशीनों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि उमेश कुमार के पास भी “पीला पंजा” है और जनता की ताकत उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर ढंढेरा के साथ सभासद विक्रांत चौधरी, कविता चौधरी, राव मोईन, राव सज्जाद, गोविंद, नदीम, शाहबुद्दीन, सोनू,मोहित, व लैंडोरा से चेयरमैन डॉ नसीम , अनिल सभासद , समद सभासद , अजीत पटेल , फरमान सभासद, पूर्व सभासद शाहनज़र , इस्लाम, मुरसलीन, तौफीक, याक़ूब अली, प्रदीप कुमार , मुरसलीन राणा , निर्दोष पालीवाल झबरेड़ा, कामिल प्रधान खात्ताखेड़ी ,साकिब एडवोकेट , आरिफ प्रधान, भूरा, सुनीता चौधरी, सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी टीम सहित जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जन निर्माण पार्टी की घोषणा को उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ और विभिन्न दलों से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया है कि आने वाले समय में यह नई पार्टी प्रदेश की राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने का प्रयास करेगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जन निर्माण पार्टी अपने संगठनात्मक विस्तार और राजनीतिक दावों को जमीन पर कितना उतार पाती है
खानपुर विधानसभा सीट पर 40 तापमान पर इतनी भीड़ इकट्ठा करना यह भी एक सोचने का विषय है इतना जरूर रहा की भीड़ देखकर इस सीट पर चुनाव लड़ने वालों की सांसे गले में अटकी रही राष्ट्रीय पार्टी के स्थानीय नेता और इस सीट पर चुनाव का दम भरने वाले नेता देहरादून में बैठे अपने सभी शीर्ष नेताओं को भीड़ कम होने का माउथमेल भेजते रहे और बीच-बीच में ठंडा पानी पीकर उमेश शर्मा को कोसते रहे
चुनाव से कुछ समय पहले ही इस पार्टी का जन्म होना अपने आप में सोच का विषय है क्या खानपुर विधायक उमेश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति की राह पर चल दिए हैं विजय थलपति ने तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले पार्टी का गठन किया और चुनाव आते आते ही तमिलनाडु में अपने समर्थकों के साथ बड़ा चेहरा बनकर उभरे और पार्टी ने बहुत बड़ी संख्या में सीट जीतकर तमिलनाडु में सरकार बनाई
विधायक उमेश शर्मा विधानसभा से लेकर सड़क तक भ्रष्टाचार पर लगातार चोट युवाओं को रोजगार कृषकों की समस्या और शिक्षा की व्यवस्था पर लगातार सरकार के खिलाफ बोलते हैं खानपुर विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखना
खानपुर विधानसभा से चार बार के विधायक लंढौरा रियासत के मालिक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उनकी धर्मपत्नी रानी देवयानी कई बार की जिला पंचायत सदस्य रही उनकी इस परंपरागत सीट को उमेश शर्मा ने उन्हें हराकर छीन लिया अब इस सीट पर उमेश शर्मा का कब्जा है अब हालात कुछ और है पहले उमेश शर्मा अचानक आए और चुनाव लड़ा और जीत गए लेकिन अब उमेश शर्मा इस सीट पर राजनीति में परिपक्व हो चुके हैं इस सीट पर सभी पार्टियों में चुनाव लड़ने वालों की कमी नहीं है लेकिन उनके सामने रुकना आसान भी नहीं है इस सीट पर उमेश शर्मा को किसने भेजा और क्यों आए या उमेश शर्मा ने उत्तराखंड में इस सीट को ही अपने लिए क्यों चुना कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन इससे काफी अच्छे परेशान है और समय-समय पर अपना दर्द भी बया करते रहते हैं अब उमेश शर्मा ने नई पार्टी को जन्म देकर एक नई शुरुआत की है क्या यह पार्टी हरिद्वार की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार कर जीत हासिल करेगी या हरिद्वार के साथ-साथ उत्तराखंड की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी यह तो अभी गर्भ का विषय है लेकिन उमेश कुमार की धर्मपत्नी की जननिर्माण पार्टी हरिद्वार जिले की 2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अगर विजय हासिल करती है तो उमेश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति साबित होंगे
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
