ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
लोकेशन – UP महराजगंज
स्लग – यमराज को दी चुनौती, 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ा शराबी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा –
एंकर – महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के बिजली पोल पर चढ़ गया। युवक पोल पर चढ़कर तार के उपर ही लेट गया और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।
घटना को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने एहतियातन संबंधित फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल और ग्रामीणों की सिफारिश के बाद युवक पोल से नीचे उतरने को तैयार हुआ।
युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि युवक के इस कृत्य से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और उसी हालत में बिजली के पोल पर चढ़ गया था। गनीमत रही कि बिजली उस समय नही थी, और समय रहते बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर वापरल कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
