आज दिनांक*26.08.2026* को माननीया आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार *क्षेत्र-02 खटीमा, ऊधम सिंह नगर* में जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत कच्ची खमरिया गाँव में दबिश दी गयी,दबिश के दौरान नाले के किनारे पर चल रही 02 भट्टियों को नष्ट किया गया
,आसपास तलाशी के दौरान 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई व 2000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा एक एक अन्य अभियोग में सिसईखेड़ा नानकमत्ता स्थित अभियुक्त पप्पू सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी सिसइखेडा नानकमत्ता को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।।इस कार्यवाही में क्षेत्र -02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
इस वचन संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड