आज दिनांक 24 अगस्त 2026 में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की स्काउट एवं गाइड द्वारा जल संरक्षण, भाषा का संयम और घर के बड़े बुढो का आदर एवं सम्मान विषय पर एक जागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया |
रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने हरी झंडी दिखाकर किया| रैली के साथ रहे लगभग 300 स्काउट और गाइड ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में क्षेत्र वासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया | प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने अपने संबोधन में कहा कि
जल संरक्षण का उद्देश्य ताजे पानी के प्राकृतिक संसाधन का सतत प्रबंधन करना , जलमंडल की रक्षा करना और वर्तमान एवं भविष्य की मानवीय मांगों को पूरा करना है। जल संरक्षण से जल संकट से बचा जा सकता है|जनसंख्या, परिवार का आकार और वृद्धि तथा समृद्धि, ये सभी कारक जल उपयोग की मात्रा को प्रभावित करते हैं अतः हम सब का कर्तव्य है कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग, दैनिक जीवन के कार्यों में जल की बचत, लीक होती वाटर लाइन की मरम्मत और कृषि कार्यों में ड्रिप सिंचाई अथवा फव्वारा प्रणाली का प्रयोग करके जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे |

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
