आज दिनांक 16.09.2026 को माननीया आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी खटीमा द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत खेतालसंडा खाम में सुशीला शर्मा पत्नी स्व0 पूरनलाल शर्मा के घर पर दबिश दी गयी,दबिश के दौरान अभियुक्ता सुशीला शर्मा पत्नी स्व0 पूरनलाल शर्मा को एक प्लास्टिक कट्टे में 40 पाउचों में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस कार्यवाही में क्षेत्र -02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी उत्तराखंड
