सीएम धामी के जन्मदिवस पर रुड़की उप जिला चिकित्सालय में भाजपाइयों द्वारा पौधरोपण व फल वितरण, मंत्री प्रदीप बत्रा बोले—सेवा कार्यों को बनाएं जनअभियान
उत्तराखंड
सीएम धामी के जन्मदिवस पर रुड़की उप जिला चिकित्सालय में भाजपाइयों द्वारा पौधरोपण व फल वितरण, मंत्री प्रदीप बत्रा बोले—सेवा कार्यों को बनाएं जनअभियानरुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान एवं ‘युवा संकल्प दिवस’ के अवसर पर आज रुड़की में पौधरोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उप जिला चिकित्सालय, रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सहभागिता की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया और लोगों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं और आमजन से सेवा कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, सुमित अग्रवाल, भाजपा के पार्षदगण तथा समर्पण जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
