*रुड़की चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील को विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारीयों ने दी भावभीनी विदाई*
रुड़की। चकबंदी विभाग रुड़की में वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देने के बाद चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील के सेवानिवृत्त कर्मचारीयों द्वारा एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएँ पहनाकर और उपहार देकर विदाई दी। इस दौरान अनिल कुमार सुनील ने कहा कि सेवानिवृत्त लोग भी उनके परिवार का हिस्सा हैं जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएंगे उन्होंने आज कि इस पार्टी को यादगार और बेहद सराहनीय पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि रुड़की मे बिताया समय हमेशा यादगार रहेगा यहां के सभी कर्मचारी और अधिकारी हमेशा उन्हें याद रहेंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने अनिल कुमार सुनील के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ सभी कार्यों को अंजाम दिया है।। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया है। इतना ही नहीं जनहित और चकबंदी से जुड़े जटिल मामलों को सुलझाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम मे सेवानिवृत्ति के बाद उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।विदाई के इस भावुक क्षण पर पूर्व बंदोबस्त अधिकारी गोरखनाथ, देवेन्द्र चौधरी, अक्षय कुमार, निर्मल जैन, अनील सिंगल, परमोद कुमार, मुकेश जैन, शहजाद फारूकी , चमन कुमार, नरेश कुमार, अरविंद गुप्ता,और पवन कुमार आदि कार्यक्रम मे मौजूद लगभग 45 सेवानिवृत्त लोगों ने अनिल सुनील और उनके भाई सुशील परिवार का ज़ोरदार स्वागत किया।
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी पर रुड़की उत्तराखंड
