रुड़की के प्रतिष्ठित विद्यालय आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, रुड़की में यातायात पुलिस रूड़की द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ, एसआई मुकेश कुमार, एसआई मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप पज्वलित कर किया गया। यातायात पुलिस द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को वाहन चलाने सम्बंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। रिफलेक्टर एवं सीट बेल्ट का प्रयोग भी अवश्य करें, साथ ही ट्रैफिक साईन, ट्रैफिक सिग्नल निर्धारित यातायात नियमां की आॅडियों-विडियों के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में दोपहिया ट्रिपल राईडिंग, ओवर स्पीड, गलत प्रकार से ओवरटेक नही करना है। सदैव अपनी लाईन, वैध लाईसेंस एवं वाहन सबन्धी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुरक्षित यात्रा करनी है। सड़क पर चलते समय समस्त यातायात नियमों का पालन हमें दुर्घटना से बचाता है। और सड़क पर चलने वालों को भी सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी परिस्थिति मे वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करे। हम सभी की ये जिम्मेदारी बनती है कि सामाजिक गतिविधियां एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के माध्यम से भारत जैसे बडे़ देश मे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये एवं स्वयं भी इन नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।
प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों एवं राष्ट्रहित के कार्याे मे महत्वपूर्ण एवं आवश्यक परिवर्तन सम्भव किया जा सकता है। स्कूल, काॅलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जनमानस को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाने की अत्यंत आवश्यकता है। जिससे सभी लोग यातायात के नियमांे का पालन करे।
एसआई मुकेश कुमार एवं एसआई मनोज शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वाहन निर्धारित गति सीमा पर चला कर हम अपने साथ-साथ दूसरों की भी जान बचा सकते है। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करके दुर्घटनाओं मंे होने वाली मृत्यु दर को भी कम किया जा सकता है।
समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई समस्त जानकारियों को अत्यन्त उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया एवं समस्त पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, भवन प्रभारी जसवीर पुंडीर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Ishwar Chandra reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand
