13वां इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन-2026

मोंटफोर्ट स्कूल, रुड़की में 29 अक्टूबर से खेले जा रहे 13वें इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन प्रिंसिपल ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम एवं वाइस प्रिंसिपल ब्रदर आनंद ने सभी वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।
यह टूर्नामेंट 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेला गया एवं इसमें मोंटफोर्ट स्कूल सहित रुड़की के 16 स्कूलों के लगभग 170 चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के चार आयु वर्गों में आयोजित की गई। ओवरऑल ट्रॉफी मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की ने 163 पॉइंट के साथ जीती। द्वितीय स्थान माउंट लिटेरा ने एवं तीसरा स्थान संयुक्त रूप से जी.डी. गोयनका स्कूल रुड़की एवं ए.पी.एस.-1 ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने सभी विजेता, उपविजेता एवं द्वितीय उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया, एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों को जीवन का मुख्य भाग बताते हुए खेलों की महत्ता के बारे में बताया। ब्रदर प्रिंसिपल ने अन्य स्कूलों से आये सभी खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। ब्रदर ने मोंटफोर्ट स्कूल के छात्रों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का वादा भी किया, जिससे कि मोंटफोर्ट एवं रुड़की के अन्य स्कूलों के छात्रों को राज्य और अपने देश के लिए खेलने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके।
इस अवसर पर सभी कोर्डिनेटर सहित मि. प्रभात, मि. शुभम, मि. विवेक मांगलिक, मि. हरेंद्र, मि. आशीष, मि. सुप्रीत, मि. अंकित, मि. आदेश…
13वां मोंटफोर्ट इनंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट के

प्रतियोगिता के परिणाम:-

बालक वर्ग

• बालक एकल 12 आयुवर्ग में: मोंटफोर्ट स्कूल के अद्विक चौहान ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल के अपांश सैनी ने द्वितीय, एवं तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल के अभिनव सैनी एवं एसपी ग्लोबल स्कूल के नमिष ने प्राप्त किया।
• बालक एकल 15 आयुवर्ग में: जीडी गोयनका स्कूल के तनिष्क यादव ने प्रथम, सेठ जयपुरिया स्कूल के विहान राणा ने द्वितीय, एवं तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल के माधव एवं तेजल बेजा ने प्राप्त किया।
• बालक युगल (Doubles) 15 आयुवर्ग में: जीडी गोयनका स्कूल के तनिष्क यादव एवं दनुज ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल के माधव एवं दक्ष गोयल ने द्वितीय, एवं तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल के तेजल एवं अर्श एवं मानव एवं अयांश ने प्राप्त किया।
• बालक एकल 17 आयुवर्ग में: जी माउंट लिट्रा स्कूल के अभिनव अहलावत ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल के देवांश सैनी ने द्वितीय व तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल के उत्कर्ष प्रजापति एवं आरव रोहिला ने प्राप्त किया।
• बालक युगल (Doubles) 17 आयुवर्ग में: जी माउंट लिट्रा स्कूल के अभिनव अहलावत एवं मोहीन ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल के उत्कर्ष एवं आरव रोहिला ने द्वितीय, एवं तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल के रुशिल एवं भास्कर एवं एसपी ग्लोबल स्कूल के अनमोल एवं अविष ने प्राप्त किया।
• बालक एकल 19 आयुवर्ग में: मोंटफोर्ट स्कूल के आरव मेहंदीरत्ता ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल के यथार्थ सैनी ने द्वितीय, एवं तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल के नमन सचदेवा एवं रणवीर सिंह वर्मा ने प्राप्त किया।
• बालक युगल (Doubles) 19 आयुवर्ग में: मोंटफोर्ट स्कूल के आरव मेहंदीरत्ता एवं यथार्थ सैनी ने प्रथम, डीपीएस रुड़की के आर्यन एवं पार्थ चौधरी ने द्वितीय व तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल के नमन एवं दक्ष एवं रणवीर एवं देवांश ने प्राप्त किया।

बालिका वर्ग

• बालिका एकल 12 आयुवर्ग में: मोंटफोर्ट स्कूल की अवन्या ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल की आद्रिका ने द्वितीय, एवं तीसरा स्थान मोंटफोर्ट स्कूल की अन्विता एवं सेठ जयपुरिया स्कूल की अधिरजा ने प्राप्त किया।
• बालिका एकल 15 आयुवर्ग में: डीपीएस दौलतपुर स्कूल की वर्णिका ने प्रथम, सेंट ऐंस स्कूल की मिशिका ने द्वितीय व तीसरा स्थान जी माउंट लिट्रा स्कूल की वरिष्का एवं मोंटफोर्ट स्कूल की तीव्रता ने प्राप्त किया।
• बालिका एकल 17 आयुवर्ग में: मोंटफोर्ट स्कूल की तापसी ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल की अक्सीन ने द्वितीय, एवं तीसरा स्थान
Ishwar Chandra reporter Sahara TV Roorkee Uttrakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »