13वीं, इन्टर स्कूल बैडमिन्टन टूर्नामेंट-2026 की शानदार ओपनिग
मोंटफोर्ट स्कूल रूडकी में 29 अक्टूबर को 13वें इन्टर स्कूल बैडमिन्टन टूर्नामेंट का शुभारम्भ w w प्रिसीपल ब्रदर अलबर्ट अब्राहम ने फीता काटकर किया। उसके पश्चात बैडमिन्टन कोर्ट में दो-दो हाथ भी अजमाये। प्रिसीपल ब्रदर अलबर्ट अब्राहम ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आजकल देश में सभी को कम से कम प्रतिदिन आधा घण्टा व्यायाम जरूर करना चाहिए, इसके लिए बैडमिन्टन खेलना सबसे बढ़िया व्यायाम है
यह टूर्नामेंट 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मोंटफोर्ट स्कूल रूड़की के मल्टीपरपज हाल में खेला जा रहा है, एवं इसमें मोंटफोर्ट स्कूल सहित रुड़की के 16 स्कूलों के लगभग 200 www चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के चार आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है।
कल खेले गये मुकाबलों में बच्चों ने अपने अपने प्रारम्भिक मुकाबलों में विजय हासिल कर www www अगले राउंड में जगह बनायी। फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जायेंगे |
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
