*लंढौरा के भगवानपुर चंदनपुर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती,बाल्मीकि मंदिर का हुआ भव्य शिलान्यास,महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया नृत्य
लंढौरा
क्षेत्र के निकटवर्ती गाँव भगवानपुर चंदनपुर में ‘आदिकवि’ भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गाँव में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीणों के आपसी सहयोग और अपार उत्साह के साथ हुई। इस विशेष अवसर पर गांव में बनने वाले भगवान वाल्मीकि जी के भव्य मंदिर का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया गया। वहीं महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया तथा सुंदर व मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चमन लाल डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की
”समाज के निर्माण और मार्गदर्शन में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने पावन ‘रामायण’ की रचना कर संपूर्ण मानव जाति को सत्य, धर्म और एकता का मार्ग दिखाया। आज की युवा पीढ़ी को समाज में फैली बुराइयों और नशे जैसी घातक आदतों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को राष्ट्र व समाज निर्माण में लगाना चाहिए।”
बाल्मीकि जी ने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संकल्प दिलवाया और समाज में आपसी भाईचारे व एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का पावन प्रसाद सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से
पूर्व राज्य मंत्री अमिलाल वाल्मीकि,
चौधरी ऋषिपाल सिंह, चौधरी पप्पन,
मलखान सिंह, अजय, मामचंद, राम भरोसे,
अमित तलवार, राकेश वाल्मीकि, पिंकू, गौरव
अंकुश, विशाल, विकास, राजकुमार
सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड
