आदित्य बिष्ट : उत्तराखंड की धरती से म्यूजिक का उभरता सितारा

         आदित्य बिष्ट, रूड़की उत्तराखंड की धरती से म्यूजिक की दुनिया में एक नया उभरता हुआ सितारा है। उनके द्वारा 20 वर्ष की छोटी-सी उम्र में ही अनेक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। वह हारमोनियम,तबले और बांसुरी जैसे भारतीय वाद्य- यंत्रों के साथ-ही-साथ पाश्चात्य म्यूजिक के गिटार, मैन्डोलियन,की-बोर्ड और पियानो जैसे अनेक इंस्ट्रूमेंटस अच्छी तरह से बजा लेते हैं और साथ ही इनकी नये म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट “लांच पैड” पर भी महारत हासिल है।
            आदित्य द्वारा सिगिंग में भी हिंदी व अंग्रेजी के साथ ही साथ पंजाबी,हरियाणवी व तमिल बोलियों मे भी अपने गायन के मधुर प्रयोग किए हैं।
            उनके कुछ वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है पर उनका स्वयं का मानना है कि अभी वह म्यूजिक की दुनिया में काफी निचले पायदान पर हैं सो अभी उन्हें सीखना है इसलिए वह सोशल मीडिया पर अपना कार्य सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही शेयर करते हैं।
          आदित्य द्वारा म्यूजिक के जुनून को आसमां देने के लिए चेन्नई स्थित ए.आर. रहमान के म्यूजिक इंस्टीयूट के.एम.म्यूजिक कॉलेज से कुछ कोर्स किए हैं पर वर्तमान में भी वह लाॅकडाऊन की वजह से इसे यथावत न ही रख पाए। इसलिए अब वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सहायता से अपनी म्यूजिक के हुनर को तराशने का सफर तय कर रहे हैं।
          न्यूयार्क की कृपा कृष्णा ने अपने ब्लॉग में आदित्य बिष्ट के हुनर को पहचान कर उनके म्यूजिक व सिंगिग के बारे में विस्तार से लिखा है और उनका  इंटरव्यू भी ब्लॉग में शामिल किया है।
       छोटी सी उम्र में आसमां छूने की तमन्ना उन्हे मुंबई बुला ले गई और वर्तमान में वह ज़ी टीवी पर आई.पी.एम.एल. (इंडियन प्रो म्यूजिक लीग) में बंगाल टाइगर्स/शान की टीम के गानों के लिए म्यूजिक प्रोड्यूस करने का कार्य कर रहे हैं। इसमें भी उनके काम को बॉलीवुड म्यूजिक के प्रतिष्ठित सितारों द्वारा बहुत सराहना मिल रही है।
               उत्तराखंड की इस उभरते सितारे आदित्य बिष्ट को म्यूजिक की रूहानी दुनिया में अभी बहुत कुछ करना है, हमारी शुभकामनाएं इस “लिटिल-स्टार” के साथ है, जो अभी ऊॅचाईयो की ओर बढ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »