नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का रुड़की पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत

रुड़की स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का फूल माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है इसकी उन्हें खुशी है उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारों का बदलाव होने से विकास रुक जाते हैं इसलिए प्रदेश के विकास कार्य लगातार गति में रहे उंसके लिए 2022 में फिर से भाजपा की सरकार लानी होगी। कहा कि चेहरे और नेतृत्व बदलते रहें लेकिन सरकार भाजपा की रहे इसके लिए हर एक कार्यकर्ता को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लेकर जाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो एक ट्रेन रहा है कि एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस हुआ इस बार पूरी तरह बदलेगा क्योंकि कांग्रेस की जो हालत इस समय है वह आप सभी जानते हैं और इस समय पूर्ण रूप से विपक्ष गायब है और भारतीय जनता पार्टी एकमात्र विकल्प प्रदेश की जनता के सामने हैं वहीं उन्होंने किसान बिल को लेकर कहा कि किसान अपने खेतों में खेती कर रहे हैं और जो विरोध कर रहे हैं वह तथाकथित किसान हैं और जो हमारे किसान हैं वह कृषि अध्यादेश को समझते हैं क्योंकि हमारे संगठन ने जन-जन तक इस कानून की बारीकियों को किसानों तक पहुंचाया है। वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पार्टी है यही एक पार्टी ऐसी है जिसमें सबसे नीचे के पायदान के कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है श्री मुनीश कुमार सैनी केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कलियर विधानसभा में घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं उनका कहना है कि आने वाले कलियर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतेगी श्री मुनीश कुमार सैनी चेयरमैन ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं पूर्व प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »