आज आवास विकास रुड़की स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रुड़की क्षेत्र के अनेक युवाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार से त्रस्त होकर जनता के आक्रोश एवं कांग्रेस की विकासवादी विचारधारा से प्रभावित होकर सभी युवाओं ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि सामाजिक समरसता व एकजुटता के दम पर ही देश में विकास की ओर बढ़ा जा सकता है। समाज के कमजोर व्यक्ति का साथ देकर, उसे आगे बढ़ाना ही लोकतांत्रिक ताकतों की पहली जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा ने आने वाले सभी नवनियुक्त सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में होने वाले संघर्ष में उनकी भागीदारी देश में युवाओं को नई दिशा देगी।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि युवा सोच एवं प्रगतिशील विचारधारा के दम पर ही देश का प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
आईटी विभाग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि आज देश के युवाओं का मन बदल रहा है और शीघ्र ही सांप्रदायिक विचारधारा के बजाय विकासवादी विचारधारा के आधार पर ही देश आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर विवेक जैन, प्रदीप गुप्ता, दीपक जैन, सदाकत अली, दिवेश शर्मा, कुलदीप मलिक, अंकुर चौधरी, मनीष शर्मा, विकास कश्यप एडवोकेट आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
सदस्यता ग्रहण समारोह में सचिन त्यागी, सुभाष चौधरी, अरविन्द प्रधान, विकास चौधरी, अजय सैनी ‘मोनू’, विक्रांत प्रजापति, राकेश सैनी, अनिल सैनी, प्रदीप सैनी उपस्थित रहे ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख
