*देवेश घिल्डियाल जिलाध्यक्ष एवं अनुज यादव जिला मंत्री दोबारा हुए निर्विरोध निर्वाचित*
निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर लेखपाल संघ ने बधाई दी और उनका स्वागत किया
आज दिनांक 4 मार्च 2023 को तहसील रुड़की स्थित सभागार में उत्तराखंड लेखपाल संघ के जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए-
1. देवेश घिल्डियाल जिलाध्यक्ष
2. धर्मेंद्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष
3. अजय कपिल कनिष्ठ उपाध्यक्ष
4. अनुज यादव जिला मंत्री
5. दिनेश कुनियाल संगठन मंत्री
6. मोहम्मद जुबेर कोषाध्यक्ष
7. उमेद सिंह नेगी ऑडिटर मीटिंग में जनपद के चारों तहसीलों के लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे जिसमें राजस्व निरीक्षक श्री अनिल गुप्ता. श्री वेद पाल सैनि. धनीराम सैनि. श्री रमेश चंद्र. ब्रज भूषण. सुभाष जेमिनी नवीन त्यागी. पंकज चौधरी मनीष गुप्ता आदि राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे
ईश्वरचंद ब्यूरो प्रमुख