CO ऋषिकांत शुक्ला अंडरग्राउंड

लोकेशन/मैनपुरी
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

कानपुर कनेक्शन से फंसे मैनपुरी जनपद के भोगांव में तैनात CO ऋषिकांत शुक्ला हुऐ अंडरग्राउंड

अखिलेश दुबे प्रकरण में मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के सीओ ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड, दो अन्य अफसर भी घेरे में है कानपुर के कुख्यात अखिलेश दुबे से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मैनपुरी जिले के भोगांव में तैनात सीओ ऋषिकांत शुक्ला को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विजिलेंस जांच भी शुरू हो गई है। पुलिस की एसआईटी रिपोर्ट में शुक्ला के पास करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्तियों के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऋषिकांत शुक्ला के नाम पर 12 संपत्तियां हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 92 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं तीन और संपत्तियों का रिकॉर्ड नहीं मिला, लेकिन वे उनके पैन नंबर से लिंक हैं। एसआईटी जांच में सामने आया है कि शुक्ला 1998 से 2009 तक कानपुर में तैनात रहे, इसी दौरान उनकी नजदीकी विवादित कारोबारी अखिलेश दुबे से बढ़ी।

सूत्रों के मुताबिक, ऋषिकांत शुक्ला के अलावा सीओ संतोष सिंह और सीओ विकास पांडेय भी जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि इन तीनों अधिकारियों ने दुबे के साथ मिलकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाई थी। इस कंपनी में शुक्ला की पत्नी प्रभा शुक्ला, विकास पांडेय के भाई प्रदीप पांडेय, संतोष सिंह के रिश्तेदार अशोक सिंह के अलावा अखिलेश दुबे का बेटा और भतीजा भी शामिल हैं। कंपनी के जरिए करोड़ों की अवैध कमाई को वैध दिखाने का खेल किया गया। कानपुर में तैनाती के दौरान इन अफसरों ने दुबे गिरोह को पुलिसिया संरक्षण देने के भी आरोप हैं। अभी ओर भी संपत्ति का खुलासा की आशंका जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »