“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” को लेकर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रुड़की, 5 नवम्बर 2025 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से आज भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम जी ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री श्री श्यामवीर सैनी तथा निवर्तमान विधायक श्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मंचासीन रहे।

बैठक का शुभारंभ भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात् आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का आह्वान केवल आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक समग्र राष्ट्रनिर्माण का संकल्प है। देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता की भावना से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाने के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा ताकि समाज के हर वर्ग तक इसका संदेश पहुँचे।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि “जिला संगठन स्तर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम, जनसंवाद और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार, उद्यमिता और नवाचार को प्रोत्साहन मिल सके।” उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल आर्थिक मजबूती का प्रतीक है बल्कि “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से भारतीय संस्कृति और कौशल को वैश्विक पहचान दिलाने का भी माध्यम बनेगा।

रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान समाज के हर तबके को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लघु उद्योगों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए शुरू की गई योजनाएं इसी अभियान की आधारशिला हैं।

राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी और निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के “संकल्प से सिद्धि” के मार्ग पर चलने के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह और धीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, अनीस गौड, मुनीश सैनी भाजपा जिला से संजय अरोड़ा, सोनू धीमान,सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, मधुप त्यागी, प्रिया प्रवेश, सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, सचिन झबरेडी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आलोक गौतम, सुशील रावत, गीता मलिक,अनुज त्यागी, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, बृजमोहन सैनी, गौरव मोहन, गुरजिंदर सिंह,अभिषेक चंद्रा, प्रवीण संधू,राजन गोयल, राजेंद्र चौधरी, गौरव कौशिक, अनिल चौधरी, सतविंदर प्रधान,बीएल अग्रवाल, महेंद्र काला, आशुतोष शर्मा,आदेश सैनी,संजय पाल, सुशील राठी, अनुराग त्यागी, नवनीत शर्मा, सोहन सिंह राणा, अमन गोयल, चंद्रप्रकाश बाटा, दमन सरीन, ध्रुव गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र दाबसे, कमल सैनी,रोमा सैनी, धीरज पाल,रश्मि चौधरी,कमल सैनी,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह प्रतिज्ञा ली कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संदेश को पहुँचाएंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »