*रूड़की विनय विशाल हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प*
रुड़की स्थित विनय विशाल हॉस्पिटल में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही हॉस्पिटल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विनय विशाल हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी गणतंत्र दिवस को लेकर खासे उत्साहित दिखे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी वर्ग, जाति और समुदाय के लोग मिल-जुलकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की नीति पर चलते हुए एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें।
वहीं हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक विशेषज्ञ एवं डॉ. विशाल गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ पिछले कई दिनों से इस आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ था। डॉ. विशाल गुप्ता ने कहा कि आज के दिन स्वच्छता का संकल्प लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वच्छता देश की प्रगति और विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के विकास के लिए वचनबद्ध होकर पूरी ताकत के साथ योगदान देना चाहिए, ताकि भारत अन्य देशों के सामने एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा हो सके।
डॉ. विशाल गुप्ता ने विनय विशाल हॉस्पिटल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम समय में हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। यहां मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके चलते मरीजों का विश्वास लगातार विनय विशाल हॉस्पिटल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि विनय विशाल हॉस्पिटल में एक से बढ़कर एक योग्य और अनुभवी डॉक्टरों की टीम कार्यरत है और अब यह एक बड़े और आधुनिक अस्पताल के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां मुनासिब दरों पर मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। कोरोना काल में भी विनय विशाल हॉस्पिटल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जब यहां के डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाने का कार्य किया। आगे भी हॉस्पिटल का प्रयास बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का रहेगा।
इस अवसर पर विनय विशाल हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी
