आंधी और बारिश से बिजली विभाग को बड़ा नुकसान
कल शाम होते होते झमाझम बारिश शुरू हुई रात के समय बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसात और आंधी ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान दिया शहर से लेकर गांव तक बिजली के लगभग 25 बिजली के खंभे धराशाही हो गए तो वहीं दूसरी तरफ 11000 के वी की हाई टेंशन लाइन के तारों को पेड़ों ने अपनी चपेट में ले लिया और कई किलोमीटर के तार टूट कर खंबो सहित जमीन पर गिर पड़े कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही तो लोगों का सुख चैन चला गया

अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के दिशा निर्देशन में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल मिश्रा वह उनकी टीम अनिता सैनी अश्वनी कुमार राहुल गिरी योगेंद्र रावत गोपाल सैनी ने मोर्चा संभाल कर रात 4:00 बजे तक पूरी टीम बाधित बिजली को ठीक करने में लगी रही कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू की गई शहर और गांव के लोगों ने फिर राहत की सांस ली


गौरतलब है कि बे मौसम की बरसात ने बिजली विभाग को नुकसान दिया बिजली विभाग को आने वाले दिनों में चौकन्ना रहना होगा ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »