डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चित कालीन हडताल तीसरे दिन भी जारी!

उत्तराखण्ड डिप्लोमा की लम्बे समय से शासन स्तर पर लम्बित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु 23/03/2026 को महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा शासन मे हुई वार्ता में समस्याओं पर कोई सहमति न होने के कारण शाखा सडकी के सदस्यों के द्वारा IRI परिसर में लगातार तीसरे दिन हडताल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। हडताल की अध्यक्षता के अमूल्य वालियां जी द्वारा एवं मंच संचालन शाखा अध्यक्ष विपिन सैनी जी द्वारा किया गया। सदस्यों द्वारा कहा गया, कि यदि महासंघ की 27 सूत्रीय मांग नही मानी गई तो अनिश्चितकालीन हडताल जारी रहेगी

प्रमुख मांगे/समस्याए

1)कनिष्ठ अभियंता की लम्बे समय से अनिश्चित वेतन विसंगति

२) डिप्लोम इंजीनियर को क्रमशः 10, 16, एवं 26 की सेवाउपरान्त पदोन्नति वेतन मान दिया जाएं

3) 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अधि० प्रथम ए o सीo पी oके रूप में 5400 ग्रेड पे वेतन का लाभ दिया जाये
4) पेयजल व जलसंस्थान का एकीकरण कर राजकीय करण किया जाए। 5) डिप्लोमा इंजीनियर को सहायक अभियंता से उच्चतर पदो पर पदोन्नति हेतु समानांतर गैलेरी का सर्जन किया जाए।

6) बाहारी कार्यदायी संस्था को प्रदेश में निर्माण कार्य पर अंकुश लगाया जाए

7) 2005 के उपरान्त नियुक्त किए डिप्लोमा इंजीनियर को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाए

8) भारत सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार प्रदेश में कृषि अभियन्त्रण निदेशालय की स्थापना की जाए।

9) तीनों ऊर्जा निगम में राजकीय विभाग की भाती पदोन्नति की सीमा 40% से बढ़ाकर 50% की जाए!

उक्त हडताल क्रार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, कृषि विभाग, शहरी विकास विभाग ग्रामीण विकास विभाग एवं लघु सिचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर द्वारा प्रतिभाग किया गया। हडताल के तीत्‌य दिवस से ईo अमर सिंह जनपद सचिव, ईo अनुज सैनी, ई o मुकेश कुमार, ई o सुभाष चंद उपाध्याय, ई o राहुल कुमार, ई o सुधीर कुमार, ईo उदय चौधरी, ई o स्वाति गुप्ता, ई o सारिका इंजी दीगासैनी एवं अन्य डिप्लोमा इंजीनियर द्वारा सम्बोधन किया गया।

ईश्वर चंद्र संवाददाता सहारा टीवी रुड़की उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »