रुड़की परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल के नेतृत्व में रुड़की रोडवेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
इस दौरान प्राइवेट वाहनों टैक्सी ट्रैवल एजेंसी और बस संचालकों की गहन जांच की गई परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल ने बताया की विभाग को लगातार शिकायत है मिल रही थी कि कुछ प्राइवेट वाहनों के माध्यम से सवारियां भेजी जा रही है जिससे राजस्व की हानी की आशंका है इसी के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संबंधित एजेंसियों टैक्सी यूनियन प्राइवेट वाहनों की जांच की गई आने वाले समय में यह अभियान जारी रहेगा शिकायत मिलने पर नोटिस की कार्यवाही तत्काल अमल में लाई जाएगी
गौरतलब्ध है की आने वाले दिनों में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी हरिद्वार हरि की नगरी नारसन चेक पोस्ट उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है हरिद्वार परिवहन विभाग के सामने बड़ी चुनौती यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की होगी अभी से परिवहन विभाग ने पूरी टीम के साथ धरातल पर उतरकर काम करना शुरू कर दिया है उत्तराखंड की चार धाम यात्रा राजस्व की दृष्टि से उत्तराखंड की लाइफ लाइन मानी जाती है देश-विदेश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं
ईश्वर चंद संवाददाता सहारा टीवी
